Current Date:03 Jun 2026





डीडीसी पर पुलिस द्वारा किए गए मारपीट को लेकर जताया विरोध,भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका,कहा एसडीओपी को तत्काल करें बर्खास्त

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक जताया विरोध

डीडीसी पर पुलिस द्वारा किए गए मारपीट को लेकर जताया विरोध,भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका,कहा एसडीओपी को तत्काल करें बर्खास्त
दोकड़ा। बगीचा एसडीओपी शेर बहादुर सिंह के द्वारा जिला पंचायत सदस्य से की गई मारपीट के विरोध में भाजपा का आंदोलन जारी है,जगह जगह भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर एसडीओपी के खिलाफ बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।बुधवार की शाम को जिले के भाजपा मंडल दोकड़ा में भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टेंड में एकजुट होकर इस घटना के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतले फूंके।भाजयुमो के नेताओं के द्वारा एसडीओपी का पुतला फूंका गया।पूतला फूकने के दौरान पुलिस वालों और भाजयुमो नेता के बीच जमकर झुमाझुटकी हुई,इसी तरह दोकड़ा बस स्टैंड में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव ,मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद चौधरी की अगुवाई में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।भाजयुमो और भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीओपी को बर्खास्त करने और इनके विरुद्ध आदिवासी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करते की मांग की जा रही है।इस मौके पर वरिष्ठ नेता इमाम खान, गौतम यादव युवा मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री रामविलास राम,देवदत सिंह जिला कार्यसमिति ,अटल बिहारी साय , नंदकिशोर यादव, मनेद्र राम, रोशन कुमार ,पंकज यादव, अशोक ,वीरेंद्र एक्का,रोबिन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।