सीजी टुडे 24राजीव कश्यप
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं आगामी भीमराव अंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में संकल्प भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए संगठन को बूथ एवं गांव स्तर तक सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी संगठनात्मक पार्टी बनी है। उन्होंने अंबेडकर जयंती के अवसर पर मंडलों में अनुसूचित जाति समाज के तथा अन्य प्रमुख व्यक्तियों का सम्मान, स्वच्छता अभियान, प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं दीप प्रज्वलन जैसे कई कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया।
लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि 1980 में स्थापित भारतीय जनता पार्टी ने अल्प समय में अभूतपूर्व विस्तार किया है। संगठन की सबसे बड़ी विशेषता सभी को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घर में पार्टी का ध्वज लगाने का आग्रह किया।
महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा तथा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता रंगोली जैसे रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से सहभागिता बढ़ायेंगी। उन्होंने कहा कि हम सब प्रथम में पार्टी के कार्यकर्ता हैं और बाद में जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी हैं ।
अनिल सिंह मेजर ने कहा कि पार्टी की दूरदर्शिता के अनुरूप बूथ स्तर तक जनसंपर्क बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने 2047 के लक्ष्य को कार्यकर्ताओं के बल पर प्राप्त करने का विश्वास व्यक्त किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा संगठन है जहां सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर उच्च पदों तक पहुंच सकता है।
बैठक में केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व की सराहना करते हुए त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने विचार व्यक्त किए। जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने प्रशिक्षण महाभियान एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने भी संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन अरुणा सिंह ने किया तथा आभार वैभव सिंह देव ने व्यक्त किया।
बैठक में मधु चौदाहा, चंद्रिका यादव, लाल बहादुर शास्त्री, जनेमेजय मिश्रा, रज्जु राम, निश्चल प्रताप सिंह, शुभांगी बिहाडे, प्रिया सिंह, निशांत सिंह शोलू सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजनीती
Admin
31 Mar 2026
भाजपा स्थापना दिवस एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों को लेकर बैठक सम्पन्न
6 से 12 अप्रैल तक प्रत्येक बूथ व गांव पर रखेंगे भाजपाई
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768