सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऑडिटोरियम में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षणवर्ग कार्यक्रम का गरिमापूर्ण माहौल में दिनांक 31 मार्च को मुख्य वक्ताओं एवं विधायक प्रमोध मिंज जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव के विशिष्ट अतिथि में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल भर से आए कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं समाज सेवा के विभिन्न आयामों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के “एकात्म मानववाद” के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा इसे वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया।
प्रशिक्षण के दौरान संगठन विस्तार, नेतृत्व क्षमता पार्टी की रीति नीति व इतिहास केंद्र व राज्य की सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार व धरातल पर सफल क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ महतारी की इतिहास से लेकर विकास, जनसंपर्क कौशल एवं सामाजिक दायित्व छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक व पौराणिक धरोहर के उत्थान सामाजिक समरसता से लेकर कुटुंब प्रबंधन जैसे अनेकों महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
आज के प्रथम दिवस आयोजित सात स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के बौद्धिक एवं व्यावहारिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से समाज हित में जनसेवक बनकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
आज प्रथम दिवस वक्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा इंदर भगत जिला मंत्री वैभव सिंह देव कन्या शक्ति प्रदेश संयोजिका श्रीमती दीक्षा अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता एवं व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक संजय अग्रवाल नेता मन के बात सहसंयोजक श्रवण दास जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका यादव रहे कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल एवं महामंत्रीद्वय अशोक गुप्ता एवं दिलीप प्रजापति द्वारा किया गया ।
अंत में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चीन्ह एवं शाल श्री फलदेकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का समापन कल10:00 बजे धनंजय द्विवेदी जी के उद्बोधन के साथ भव्य रुप से किया जाएगा।
राजनीती
Admin
31 Mar 2026
पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का लुण्ड्रा मंड़ल में हुआ गरिमामय में आयोजन
वक्ताओं क्षेत्रीय भाजपाइयों में किया उत्साह का संचार
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768