Current Date:01 Jun 2026





फर्जी नामांतरण कर जमीन हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुआवजा और नौकरी पाने की थी साजिश

सूरजपुर जिले के थाना चंदौरा पुलिस ने फर्जी

फर्जी नामांतरण कर जमीन हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुआवजा और नौकरी पाने की थी साजिश

सीजी टुडे 24इस्माइल खान ब्यूरो सूरजपुर

दस्तावेज तैयार कर भूमि हड़पने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी नामांतरण कर जमीन अपने नाम दर्ज कराने का आरोप है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परमेश्वरपुर निवासी 75 वर्षीय शिवचरण ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम बंशीपुर उप तहसील जरही स्थित लगभग 3.25 हेक्टेयर भूमि को धोखाधड़ी और छलपूर्वक अशोक सिंह एवं एक अन्य व्यक्ति ने अपने नाम दर्ज करा लिया है। शिकायत की जांच एसडीओपी प्रतापपुर द्वारा की गई। जांच में सामने आया कि मृतक शिवभजन की मृत्यु वर्ष 2014 में हो चुकी थी, लेकिन वर्ष 2016 में फर्जी दस्तावेज और पंचनामा तैयार कर लक्ष्मण सिंह को शिवभजन का पुत्र बताकर जमीन का नामांतरण करा लिया गया। पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपियों ने मुआवजा और नौकरी प्राप्त करने की नियत से यह पूरा षड्यंत्र रचा था। मामले में थाना चंदौरा में आरोपियों के खिलाफ धारा 419. 420. 467. 468. 471.

120बी एवं 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अशोक सिंह को गिरफ्तार किया। 

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने पिता लक्ष्मण सिंह को मृतक शिवभजन का वैध उत्तराधिकारी दर्शाकर फर्जी पंचनामा तैयार कराया और उसी आधार पर जमीन का नामांतरण करा लिया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदौरा लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एएसआई नील कुसुम बेक, आरक्षक अवधेश कुशवाहा, शेखर मानिकपुरी और अमृत जगत की अहम भूमिका रही।