जशपुर/बगीचा- जशपुर जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह को मंगलवार को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद एक बार फिर जिले की राजनीति गरम हो गई है।घटना के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बगीचा थाना के बाहर धरने पर बैठकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे।धरने में बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जब तक दोषी पुलिस के खिलाफ कार्यवाही न हो जाती तब तक धरने पर बैठे रहे।भाजपा कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए एसपी जशपुर ने बगीचा एसडीओपी को तत्काल मुख्यालय में लाइन अटैच कर दो पुलिस जवानों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही के बाद धरना खत्म किया,इसके बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों के साथ स्टेट हाइवे में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन जारी है।इस मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु देव साय ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए एसडीओपी के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग की।साथ ही इस घटना में सभी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही का मांग की है,साथ ही उन्होंने कहा की एट्रोसिटी एक्ट के तहत सभी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करते हुवे तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का मांग की है।श्री साय ने कहा की क्षेत्र में अब पुलिस की गुंडागर्दी और प्रशासनिक आतंकवाद किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,उन्होंने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार में प्रशासनिक आतंकवाद बढ़ रही है।गौरतलब है की गेंदबिहारी सिंह संत गहिरा गुरु के पुत्र व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के भाई हैं। बताया जाता है कि बगीचा एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ने उनके साथ मारपीट व दुर्व्यवहार भी किया। मामले की खबर लगते ही ग्रामीण व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बतौली-बगीचा स्टेट हाइवे में किया चक्काजाम।वे एसडीओपी पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग थाने में डटे हुए हैं।मामला बगीचा थाना क्षेत्र के दुर्गापारा का है। उल्लेखनीय है कि गेंदबिहारी सिंह सनातन संत समाज प्रमुख बभ्रुवाहन सिंह के भाई व जिला पंचायत सदस्य हैं।वही ताजा जानकारी मिल रही है की भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के साथ ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुर्गापारा में हुई इस घटना में बर्बरतापूर्ण पुलिसिया कार्यवाही को लेकर दुर्गापारा में चक्काजाम कर बतौली बगीचा स्टेट हाइवे को बाधित कर दिया है।
