सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार परीक्षा परिणाम, निजी विद्यालयों के संचालन एवं आगामी सत्र हेतु कार्य योजना के संबंध में सर्व अशासकीय प्राचार्यध्प्रधान पाठक, उमा विद्यालय, हाई स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश झा की अध्यक्षता में शासकीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। बैठक में बीईओ, एबीईओ, बीआरसीसी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में अशासकीय विद्यालयों के नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण संबंधी आवेदनों पर विस्तृत जानकारी देते हुए चेकलिस्ट अनुसार आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बोर्ड परीक्षा परिणाम, विद्यालय संचालन, Fee Regulation Act 2020, अपार आईडी, यूडाईस एवं ड्रॉपआउट विद्यार्थियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।
हाई एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम की विद्यालयवार समीक्षा करते हुए अच्छे प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों की सराहना की गई तथा खराब परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों को आगामी सत्र हेतु कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा में अशासकीय विद्यालयों का परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत कमजोर पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध मान्यता निरस्तीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विद्यालयों को Fee Regulation Act 2020 का पालन करने, एनसीईआरटी की पुस्तकों से अध्यापन कराने तथा अतिरिक्त पुस्तकें संचालित करने से पूर्व पालक समिति एवं जिला शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेने के निर्देश दिए गए। मनमानी फीस वृद्धि अथवा पुस्तकों के संबंध में शिकायत प्रमाणित पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई।
विद्यालयों में एक सप्ताह के भीतर अभिभावक संघ गठन, पाठ्यपुस्तकों की सूची एवं पुस्तक सेट कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं द्वितीय पाली में आयोजित बैठक में शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के प्राचार्यों, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं संकुल समन्वयकों के साथ परीक्षा परिणाम, पाठ्यपुस्तक, गणवेश एवं सायकल वितरण, भवन विहीन विद्यालयों तथा अतिथि शिक्षकों की आवश्यकता की समीक्षा की गई।
बैठक में निर्देशित किया गया कि कोई भी छात्र-छात्रा शाला त्यागी न हो। पीव्हीटीजी बच्चों एवं आंगनबाड़ी में अध्ययनरत बच्चों का सर्वेक्षण कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ते हुए 16 जून को विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित कराया जाए। किसी भी विकासखण्ड में शाला त्यागी बच्चे पाए जाने पर संबंधित नोडल प्राचार्य, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी एवं सीएसी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। बैठक में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रभावी कार्य योजना बनाकर निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सरगुजा
Admin
21 May 2026
फीस किताब यूनिफॉर्म के नाम पर अब नहीं चलेगी मनमानी जिला से लेकर ब्लॉक तक बनेगी निगरानी समिति
निजी एवं शासकीय विद्यालयों की समीक्षा बैठक में सख्त दिखे कलेक्टर
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768