सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
संगठन सृजन के माध्यम से मिशन गांव चलो अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज लुण्ड्रा विधान सभा के ग्राम पंचायत बटवाही पहुंचे जहां विधानसभा अध्यक्ष युवक कांग्रेस गंगा प्रसाद टेकाम के नेतृत्व में लुण्ड्रा के कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पोलिंग बूथ लेबल BLA के गठन का संवाद किया एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार कया !!
कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी वरिष्ठ एवं पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा अपने उद्बोधन में भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा की छत्तीसगढ़ धान के कटोरा के नाम से जाना जाता था परंतु जब से ये भाजपा विष्णुदेव की सुशासन की सरकार आई है तब से छतीसगढ़ अब सूखे नशे की कटोरा अफीम की कटोरा के नाम से जाने जाना लगा है, उन्होंने कहा कि सरकार की बहुत बड़ी नाकामी है जो अपने गृह जिले में अपने विधानसभा में अच्छे से कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो फिर पूरे प्रदेश में क्या कर पायेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष धौरपुर श्री विक्रम सिंह ब्लॉक अध्यक्ष लुंड्रा प्रदीप गुप्ता के द्वारा किया गया,
युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गंगा प्रसाद जी के नेतृत्व में युवा एवं सीनियर टिम सक्रिय रहा
माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत गलेन्द्र यादव के नेतृत्व में बाईक रैली निकाल किया गया,
कार्यक्रम का मंच संचालन युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सूरज यादव के द्वारा किया गया,
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा, पूर्व विधायक रामदेव राम, मधु सिंह ,राकेश गुप्ता , त्रिलोकी सिंह ,द्वितेन्द्र मिश्रा ,सफी अहमद ,दुर्गेश गुप्ता ,यूनुस अंसारी , पवनसाय ,राजेश तिवारी , बंधु राम , सुभाष यादव , मण्डल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, राधेश्याम यादव,सेराज अली,माखन लाल,अभिनाश सिंह,प्रमोद सिंह, अतुल गुप्ता, एवं जितेन्द्र,सैफ, कामेश्वर,अभय तिवारी,रामू,बालिक,सूरज महंत,मोनू,प्रतीक और युवा कांग्रेस एनएसयुआई के साथी एवं कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण काफी संख्या में मौजूद रहे।
