सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
राज्य शासन के निर्देशानुसार संचालित सुशासन तिहार अंतर्गत जिले के लूण्ड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत बिल्हमा क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित मांग के 361 एवं शिकायतों के 21 कुल 382 आवेदन प्राप्त हुए, प्राप्त आवेदनों में से 23 मांग आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष लंबित आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में लूण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।
जन संवाद से समस्या का हुआ समाधान
जन समस्या निवारण शिविर में विधायक श्री प्रबोध मिंज एवं कलेक्टर श्री वसंत ने ग्रामीणों से संवाद कर मांग एवं शिकायतें सुनीं, इस दौरान उन्होंने संबंधित विभाग अधिकारियों को ग्रामीणों की मांग एवं शिकायतें नोट कर तय समय-सीमा में निराकरण कर आवेदकों को सूचित करने के निर्देश दिए।
विधायक श्री मिंज ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहा है तथा मांगों एवं शिकायतों का नियमानुसार निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपनी समस्याओं को खुलकर प्रशासन के समक्ष रखने की अपील की, ताकि समय पर समस्याओं का समाधान एवं योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी क्षेत्र की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विष्णु के सुशासन की सरकार में स्वीकृत कार्य एवं क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की।
कलेक्टर अजीत वसंत ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन तिहार शासन की ऐसी पहल है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री वसंत ने जनप्रतिनिधियों एवं सरपंचों से कहा कि गांवों में संचालित शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी एवं अन्य शासकीय संस्थाओं के विकास एवं सुधार के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। सभी के सामूहिक प्रयास एवं समन्वय से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की सुशासन तिहार आप की मांग और शिकायतों के निराकरण सशक्त माध्यम है।
विभागीय स्टॉलों में योजनाओं की मिली जानकारी
शिविर में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग सहित कुल 29 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।
*हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण*
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। खाद्य विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए, वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान कार्ड प्रदान कर हितग्राहियों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ा गया। आवास योजना के हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप गृह प्रवेश हेतु चाभी पूर्णता प्रमाण पत्र एवं घड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग से जाति प्रमाण वितरित किए गए, एवं कृषि विभाग द्वारा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान लूण्ड्रा विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति भारत अभियान की शपथ दिलाई तथा नशे की बुरी आदतों से दूर रहने की अपील की।
*इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले, बीडीसी सदस्यगण, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच,जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, एसडीएम श्री विनय सोनी, तहसीलदार चित्रलेखा, जनपद सीईओ सुश्री प्रीति भगत विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह विकासखंड चिकित्सा अधिकारी राघवेंद्र चौबेग्रामीण यात्री की सेवा संभाग अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती धनेश्वरी टोप्पो कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अभिषेक मिंज* सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
सरगुजा
Admin
21 May 2026
लुण्ड्रा-बिल्हमा जनसमस्या निवारण शिविर में 23 मामलों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण
विधायक और कलेक्टर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनीं समस्याएं योजनाओं का लाभ लेने लोगों को क्या प्रेरित
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768