जशपुरनगर। शनिवार को कांसाबेल क्षेत्र के डीडीसी सालिक साय ने कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क कर लोगों की समस्या सुनी।जनसंपर्क अभियान के दौरान डीडीसी सालिक साय ने जिले के कांसाबेल तहसील के दोकड़ा,देवरी,फोसकोटोली,कटंगखार,चोंगरीबहार गांव का दौरा किया।इस दौरान जगह जगह हो रही गणेश पूजा में शामिल होकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।गांव में पहुंचे श्री साय का लोगों ने भव्य स्वागत किया ,साथ ही लोगों ने गांव में मूलभूत सुविधाओं को लेकर उन्हें अवगत कराते हुए कई समस्या को बताया।श्री साय ने लोगों की समस्या को सुनकर जल्द निराकरण करने का भरोसा दिया है।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद,जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो भूषण वैष्णव,बालेश्वर चक्रेश सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
