सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव एवं आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव व छत्तीसगढ़ की सहप्रभारी श्रीमती जरीता लैतफलांग की उपस्थिति में आज आदिवासी समाज के बड़े नेतृत्वकर्ता श्री लखन सिंह मरावी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। श्री लखन सिंह मरावी पूर्व सांसद स्व मुरारीलाल सिंह के साथ ही साथ पूर्व केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह के निजी सहायक रहे। वे मार्च 2025 में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान वे आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष रहे और कर्मचारियों के संगठन अजाक्स के सचिव रहे। सरगुजा जिले में उनकी गिनती आदिवासी समाज के बेहद सम्मानित व्यक्ति के रूप में होती है। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आज पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने उन्हें कांग्रेस की पट्टिका पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। कांग्रेस की विचारधारा से अपनी संबद्धता जताते हुए उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आदिवासियों के हित मे सोंचती और कार्य करती है।उनका लक्ष्य जिले भर में आदिवासी समाज को कांग्रेस से जोड़ने का है। पूर्व उपमुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने शपथ लिया कि जिले भर में वे आदिवासी समुदाय से 5000 कार्यकर्ता कांग्रेस से जोड़ेंगे। उनके साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पुष्पेन्द्र सिंह, करमा कुजूर बालम लकड़ा, अजित तिग्गा, राजेश तिग्गा, चमरू एक्का, सुंदर राम, दीपू यादव, संदीप तिर्की, चंद्रभान प्रधान, माधो राम नागेश, कल्लू राम नागेश, नवरंग साय नागेश, तेजराम गणेश, मड़वारी एक्का, सुखदेव राम नागेश, रामपाल कुजूर, सुशीला नागेश, संतकुमार, असलम खान, सोमारू कुजूर, रामेश्वर एडहॉक, बसंत दीवान, मोंटू दीवान, लालता नागेश, मनबोध, जुगनू यादव, चंद्रमणि मरावी, राजेन्द्र पावले, भीम पैकरा, जेन नेटी, दिलीप यादव ,श्रीकांत मरावी, संतु पैकरा, प्रदीप आयाम, बोधन राम सांडिल्य, विजेंद्र राजवाड़े, बालरूप पैकरा, साजन राम राजवाड़े, कोनता राम राजवाड़े, नागेश पैकरा, तुनेश पैकरा, रामकरण पैकरा, रावचंद पावले आदि शामिल हैं।
राज्य
Admin
30 Jun 2025
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव व श्रीमती जरीता लैतफलांग की उपस्थिति में सैकड़ो लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश
कहां कांग्रेस के विचार व नीति से प्रभावित होकर लिया है निर्णय
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768