अम्बिकापुर प्रतिनिधि
दिनांक 01 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत बोंदा विकासखण्ड बतौली में सर्व ब्राम्हण समाज ग्रामीण जिला सरगुजा के आयोजित एक विशेष बैठक में सनातनी परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।
बैठक में संगठन के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एकमत होकर श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी के नाम का समर्थन किया और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
यह सम्मान न केवल उनके अथक परिश्रम, समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक है, बल्कि सनातन संस्कृति एवं समाज सेवा के प्रति उनके दृढ़ संकल्प का भी परिचायक है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी ने अपने संबोधन में संगठन के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, सनातन धर्म के संरक्षण एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत बनाने तथा युवाओं को जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों ने श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सर्व ब्राम्हण समाज ग्रामीण के जिलाध्यक्ष पं. श्री प्रभुनाथ पाण्डेय, जिला संरक्षक श्री उमाशंकर उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष श्री भैया लाल तिवारी, जिला सचिव श्री ललित मिश्रा, विकासखण्ड अध्यक्ष बतौली श्री जितेश्वर पाठक जी अम्बिकापुर से श्री राजेश दूबे, मैनपाट से श्री दिनेश दूबे एवं सक्रीय कार्यकर्तागण श्री राजेश पाण्डेय, श्री सुमित उपाध्याय, श्री नागेश्वर पाण्डेय, श्री सुधासिंधु वैद्य, श्री प्रकाश शर्मा, श्री राकेश शर्मा, श्री अनिमेश त्रिपाठी, श्री प्रदीम मिश्रा, श्री शिवशंकर पाण्डेय, श्री अनिल तिवारी, श्री अमित चौबे, श्री कपिल मिश्रा, श्री वैभव पाठक, श्री हेमनाथ शुक्ला, श्री रमाकांत उपाध्याय, श्री राजेश पाण्डेय एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता और सदस्यगण उपस्थित रहे।
राज्य
Admin
02 Mar 2026
सनातनी परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष बने श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकमत से उनका समर्थन करते हुए संगठन की बागडोर उन्हें सौंपी।
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768