Current Date:03 Jun 2026





कथिथ व्यवसाई ने एनएच मार्ग 43 लमगांव सडक को बनाया अघोषित रूप से गोदाम,हमेशा बना रहता है दुर्घटना की आशंका

बस स्टैंड में रखी सामग्री सैकड़ो वाहनों का प्रतिदिन रहता है आमदरफ़्त पुलिस से जब्ती कार्रवाई करने मांग

कथिथ व्यवसाई ने एनएच मार्ग 43 लमगांव सडक को बनाया अघोषित रूप से गोदाम,हमेशा बना रहता है दुर्घटना की आशंका
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43रायगढ़ रोड में रघुनाथपुर से2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लमगांव ग्राम पंचायत में एक कथित व्यवसायी द्वारा सड़क किनारे अपना अघोषित रूप से कब्जा कर गोदाम बना लिया है सड़क किनारे एकदम से सटकर रखे सामग्री से कभी भी कोई अप्रिय घटना घटी हो सकती है
        बता दे की लमगांव बस स्टैंड स्थित एक हार्डवेयर व्यवसाई द्वारा नियमों को ताप में रखकर सड़क के एक तिहाई हिस्से पर सीमेंट का क्रांकिट व बालु तथा अन्य सामग्री रख देने के वजह से जहां बड़े वाहनों को साइड लेने में परेशानी हो रही है वहीं दोपहिया वाहन चालक आए दिन किसी न किसी अप्रिय दुर्घटना से डरे सहमे  रहते हैं  दुकानदार की इस मनमानी वह दुर्घटनाओं को खुलेआम निमंत्रण दे रहा उक्त  सामग्री को लेक रग्रामवासियों ने मौखिक रूप से एक दो बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया और पुलिस प्रशासन से भी बात की किंतु सड़क किनारे रखे सामग्री को हटवाने की कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे यातायात व्यवस्था तो प्रभावित हो ही रही है वही राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण सैकड़ो वाहनों की आमदरफ्त  हमेशा बनी रहती है ऐसे में कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घटना घटित हो सकती है साइड देने के चक्कर में कई बार तो वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गए ।
      विदित हो कि उक्त मार्ग से अभी 10 दिन बाद सावन माह शुरु होते ही हजारों की संख्या में कावड़ यात्रा भी होकर गुजरती है ऐसे में तत्काल उक्त सामग्री को नहीं हटाया गया तो काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है लमगांव के पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने दुकानदार को नोटिस जारी कर त्वरित कार्यवाही करते हुए सड़क किनारे रखे सामग्री को जप्त करने पुलिस प्रशासन से मांग की है । तथा आरोप भी लगाया है कि दिन भर में कम से कम 5 से 10 बार पुलिस वाहन इस मार्ग से आवागमन करती है किंतु इस ओर कोई पहल करना उचित नहीं समझती है ।
  इस संबंध में चौकी प्रभारी रघुनाथपुर से संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका ।