Current Date:01 Jun 2026





11 आईएएस के तबादले, अजित वसंत होगें अंबिकापुर के कलेक्टर देखिए राज्य शासन के आदेश

अंबिकापुर, कोरबा, दंतेवाड़ा, बेमेतरा समेत अन्य कई जिले हैं शामिल

11 आईएएस के तबादले, अजित वसंत होगें अंबिकापुर के कलेक्टर देखिए राज्य शासन के आदेश
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
छत्तीसढ़ सरकार ने अब से कुछ देर पहले 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें कई जिलों के कलेक्टर शामिल हैं। दंतेवाड़ा के कलेक्टर कुणाल दुदावत को कोरबा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं कोरबा के कलेक्टर अजीत बसंत को सरगुजा का कलेक्टर बनाया गया है। सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर अब अतिरिक्त निर्वाचन पदाधिकारी होंगे। सुकमा कलेक्टर देवेश धुरव अब दंतेवाड़ा के कलेक्टर होंगे। इसी तरह नारायणुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई को बेमेतरा जिले का कलेक्टर और बेमेतरा के कलेक्टर रणवीर शर्मा को एनएचएम का एमडी अपाइंट किया गया है। 
राज्य सरकार ने विधानसभा सत्र के बीच कलेक्टरों का तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 19 बैच के दो आईएएस का कलेक्ट्री में खाता खुला है। बिलासपुर नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ अमित कुमार को सुकमा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। जबकि 19 बैच की ही नम्रता जैन को नारायणपुर कलेक्टर बनाया गया है।