अध्यात्म
Admin
25 Sep 2023
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने किया इस विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा, लोगों से किया जनसंपर्क, गणेश पूजा में शामिल होकर किया पूजा अर्चना
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय हुए गणेश पूजा में शामिल
जशपुरनगर।भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय इन दिनों अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं।लगातार कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर लोगों के साथ जनसंपर्क में जुटे हुए है।आज सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात कर लोगों का हाल चाल जाना।इस दौरान कुनकुरी विधानसभा के ग्राम लकराघरा में बाल युवा गणेशोत्सव समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे। वहां श्री साय ने पूजा अर्चना करते हुए श्री गणेश जी का आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर तेजेश्वरी सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह , वनवासी कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष बलराम भगत, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश भगत जी, मंडल अध्यक्ष देवशरण साय,पारस साय , घूरन साय पटेल , अरविंद साय, मथुरा दास वैष्णव , वरुण सिंह , महेंद्र साय, बलराम मकरा, विवेक साय , कलेश्वर साय विशेष रूप से उपस्थित थे।