Current Date:01 Jun 2026





लुण्ड्रा के चितरपुर में श्रीमद्भभागवत कथा महोत्सव का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

सात दिनों तक भक्तिमय माहौल से सराबोर रहेगा समुचा चितरपुर अंचल

लुण्ड्रा के चितरपुर में श्रीमद्भभागवत कथा महोत्सव का भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत चितरपुर में बिगत कई वर्षों से चली आ रही श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन इस  वर्ष भी बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ शिव मंदिर प्रांगण में की जा रही है जहां ।
 3 अप्रैल शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय भागवत कथा  साप्ताहिक ज्ञानयज्ञ महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया , जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों के साथ पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली  यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच निकली यह यात्रा पूरे गांव में आकर्षण का केंद्र रही। इसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा स्थल पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया ।
आयोजकों ने बताया कि यह साप्ताहिक ज्ञानयज्ञ महोत्सव आगामी सात दिनों तक चलेगा,  जिसमें अयोध्या धाम के प्रसिद्ध कथावाचक प्रकाशचंद्र जी महाराज के पवित्र मुखारविंद से प्रतिदिन 3 से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन होगा इसके अलावा 4 अप्रैल को महाभारत कथा   5 अप्रैल को विदुर कथा शिव विवाह 6 अप्रैल को श्री कृष्ण जन्मोत्सव 7 अप्रैल को बाल लीला गोवर्धन पूजा 8 अप्रैल को  रासलीला रुक्मणी विवाह  9 अप्रैल को सुदामा चरित्र परीक्षित मोछ एवं कथा के अंतिम दिवस10 अप्रैल को तुलसी वर्णन सहस्त्रधारा चढ़ोत्तरी एवं  पूर्ण आहुति हवन के साथ भागवत कथा का गरिमामय  समापन किया जाएगा । 

कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और संस्कारों का संदेश दिए जाना मुख्य उद्देश्य है।
इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु आज पहले दिन से ही पहुंच श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर पूर्ण के भागी बन रहे हैं । आयोजन समिति ग्राम चितरपुर ग्राम ककनी ग्राम डुमरडीह  ग्राम सपड़ा ग्राम भेडिया . ग्राम रवई ग्राम कछार के पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा ग्रामीणजन सक्रिय रूप से लगे हुए आज कलश यात्रा में मुख्य रूप से लुण्ड्रा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष व जनपद सदस्य कर्रा पूर्व जनपद अध्यक्ष गंगा प्रसाद कलश शोभा यात्रा में शामिल हुए एवं कथा वाचकवी श्रीमद् भागवत काआशीर्वाद ग्रहण किया ।
 आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।