छत्तीसगढ टुडे 24 राजीव कश्यप
जिन पुलिसकर्मियों के कंधे पर नशे के कारोबारियों को पकडक़र सलाखों के पीछे पहुंचाने का जिम्मा है, वे ही नशाखोरी में लिप्त हैं। सरगुजा पुलिस द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने नवा बिहान अभियान के तहत तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाई की जा रही है। वहीं देखा जाए तो कई बार पुलिसकर्मियों का शराब पीते वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है। अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 2 पुलिसकर्मी वर्दी में गांजा पीते नजर आ रहे हैं
बता दें कि दोनों पुलिसकर्मी सरगुजा जिले के लुंण्ड्रा थाने में पदस्थ हैं।
गौरतलब है कि आरक्षक दीपक पांडेय व नगर सैनिक जाकिर हुसैन सरगुजा जिले के लुंण्ड्रा थाने में पदस्थ हैं। दोनों का सोशल मीडिया पर गांजा पीते वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरक्षक दीपक पांडेय सादी वर्दी में जबकि नगर सैनिक वर्दी में नजर आ रहा है।यह वीडियो हाल-फिलहाल का ही बताया जा रहा है। दोनों किसी ग्रामीण के घर खाट पर बैठकर गांजे का कस लगाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच घर के एक ही एक व्यक्ति द्वारा पुलिसकर्मियों की नजरें बचाकर मोबाइल में वीडियो बनाया गया है।
चल रही है जांच होगी कार्यवाही - पुलिस अधीक्षक
वायरल वीडियो के संबंध में दोनों पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया था, उन्होंने सिगरेट पीने की बात कही है। इसके बाद भी मामले की जांच चल रही है। यदि गांजा पीने के संबंध में पुष्टि होती है तो कार्यवाही होगी। सुनील शर्मा, एसपी सरगुजा
पूर्व में भी दीपक पांडे रह चुका है विवादित
बताने की लुण्ड्रा थाना में एक लंबे समय से पदस्थ दीपक पांडे पूर्व में भी कमीशनखोरी को लेकर विवादों में रह चुके है इनका एक शासकीय कर्मचारी शिक्षक सेचावल दालमांगनेको लेकर भी विवादहो चुका है जिसकी शिकायत की जा चुकी है साथ ही अपनीपुलिसिया गुंडागर्दी के लिए भी यह क्षेत्र में चर्चित हैकई लोगों को बेवजह उठाकर मारना पीटना इनका काम है ग्राम पंचायत चिरगा के एक नाबालिक की कथित तौर परमोबाइल चोरी का आरोप लगा बेहरमी से पिटाई की थी जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक व महानिरीक्षक सेभी की जा चुकी है किंतु आज तक केवल जांच चल रही है अधिकारियों की कथित रूप से इस पर संरक्षण होने की वजह से इनका हौसला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है अब देखना यह है कि नए एसपी के आने के बाद इन कुछ कथित पुलिसकर्मियों के ऊपर का कार्यवाई होती है या फिर जांच के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर छोड़ दी जाती है
होम
Admin
24 Sep 2023
दो पुलिसकर्मियों का वर्दी में गांजा पीते हो रहा वीडियो वायरल, ऐसे में कैसे रुकेगी नशाखोरी?
ग्रामीण के घर बैठकर पुलिसकर्मी ही ले रहे गांजे का कस, इधर आईजी व एसपी के निर्देश पर अवैध शराब, गांजा, कफ सिरप व नशीले इंजेक्शन का कारोबार करने वालों के खिलाफ चल रही कार्यवाही मगर इन पर क्या