Current Date:01 Jun 2026





लुण्ड्रा में विकासखंड स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन

लमगांव व पुरकेला की टीम का जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए हुआ चयन

लुण्ड्रा में विकासखंड स्तरीय जनजातीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय जनजातीय लोक नृत्य गीत  महोत्सव 2025 का प्रदेशव्यापी आयोजन किया जा रहा है उसके तारतम्य में 6 नवंबर बुधवार को  विकासखंड स्तरीय कर्मा नृत्य कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन स्थानीय छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में   किया गया जिसमें कुल आठ टीमों ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती निरूपा सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज मंडल अध्यक्ष धौरपुर संजय गुप्ता मंडल अध्यक्ष लुण्ड्रा सतीश जायसवाल व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक पावले सरपंच संघ अध्यक्ष मंगल कोरवा सीईओ प्रीति भगत ने मां सरस्वती छत्तीसगढ़ महतारी व भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप  प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया 

विकासखंड के 70 ग्राम पंचायतों  को अलग-अलग 5 सेक्टरों में बाटा गया था जहां आयोजित कार्यक्रम में चयनित कर्मा नर्तक दल को विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन किया गया जिसके तहत कुल 8 कर्मा  नर्तक दलों ने  खंड स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभागी लिए एवं पारंपरिक वेशभूषा व पुरातन संस्कृति की झलक के साथ आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में चयनीत प्रथम वह द्वितीय टीम आगामी 15 नवंबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में अपनी कला व संस्कृति की जौहर दिखाएंगे । प्रतियोगिता के लिए पांच सदस्यीय अनुभवी लोगों को  निर्णायक मंडल में शामिल किया गया था जिन्होंने नर्तक दलों के पारंपरिक वेशभूषा सुर-ताल प्रस्तुतीकरण तथा गाने व नृत्य से समाज को मिलने वाली सीख के आधार पर प्रथम व द्वितीय का चयन किया प्रत्येक दल को 10 मिनट का समय दिया गया था जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते  हुए ग्राम पंचायत लमगांव की टीम ने प्रथम स्थान व ग्राम पंचायत पुरकेला की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया अतिथियों द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त टीम को दस हजार रुपए नगद द्वितीय स्थान प्राप्त टीम को पांच हजार रुपए नगद तथा शामिल सभी टीमों को दो- दो हजार रुपये की  गई सांत्वना राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई साथी आगामी जिला स्तरीय महोत्सव में दोनों टीम अपनी नृत्य गीत की कला दिखाएंगे ।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती निरूपा सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के इस रजत जयंती अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में लोक संस्कृति और जनभागीदारी का उत्सव मनाया जा रहा है। लुण्ड्रा विकासखंड में आप लोगों के द्वाराप्रस्तुत की गई की यह प्रतियोगिता केवल प्रतियोगिता नहीं है बल्कि हमारे समृद्ध लोक नृत्य कर्मा परंपरा की जीवंत झलक है। आने वाले समय में  सरगुजा की ये लोक कलाएँ राष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बनाएंगी जिसमें लुण्ड्रा की अहम भूमिका होगी लोक नृत्य और लोकगीत हमारी संस्कृति की जड़ हैं। इन्हें संजोना, आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि लोक धरोहर को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में आने वाले समय में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखा जाएगा भाजपा मंडल अध्यक्ष धौरपुर संजय गुप्ता ने कहा कि पारंपरिक वेशभूषा, गीत-संगीत और ताल-लय से सजी इन प्रस्तुतियों ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन किया हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव सहायक निरंतर पारंपरिक व स्थानीयता धरोहरों को संवारने व संयोजनों को लेकर प्रतिबद्ध है कार्यक्रम कोविधायक प्रतिनिधि जयंत में भी संबोधित करते हुए कहा कि आज जो  जीवंत पारंपरिक प्रस्तुति देखने को मिली है इससे अब यह स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा सरकार जो हमारे लोक संस्कृति को बढ़ाने का जो कार्य कर रही है वह अब पूरी तरह से सफलता की और अग्रसर है और आमजान अपना सरकार महसूस कर रहे हैं सभा को सरपंच संघ अध्यक्ष मंगल कोरवा एवं मुख्य कार्य अधिकारी सुश्री प्रीति भगत ने भी संबोधित किया।

       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह मंडल अध्यक्ष धौरपुर संजय गुप्ता मंडल अध्यक्ष लुण्ड्रा सतीश जायसवाल विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक पावले  सरपंच संघ अध्यक्ष मंगल कोरवा एसडीएम जे आर सतरंग सीईओ जनपद सीईओ प्रीति भगत एबीईओ जयप्रकाश गुप्ता पीओ मनरेगा देव पैकरा रहे । 

    इसके अलावा मुख्य रूप से  सरपंच लमगांव पातर साय डडगांव सुरेश नागेश बदगरी सेवक सिंह राता दिनेश एक्का उदारी सीमा पैकरा जनपद सदस्य रमेश जगते बुद्धसागर सिंह राजेश कुजूर के अलावा  करारोपण अधिकारी निर्दोष खलखो डीपीएम बिहान ऋतुराज सिंह सतीश सिंह रणवीर चौहान अनिल तिग्गा अरविंद राठौर अधीक्षक ओम सिंह सुनील सोनवानी अनिल प्रधान सहित जनपद व शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा काफी संख्या में गणमान्य नागरिक व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे ।