सीजी टुडे 24अम्बिकापुर
जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का शानदार समापन आज मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन लोक कलाकारों, स्कूली छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने महोत्सव में चार चांद लगा दिए। देर शाम तक लगातार एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं गीतों का सिलसिला चला। कलाकरों ने विभिन्न विधाओं के नृत्य शैली और नाटक के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को प्रदर्शित किया। इस दौरान साइबर एक्सपर्ट भोजराज ने साइब अपराधों के सम्बन्ध में लोगों को बताया। सरगुजिहा लोक गायक संजय सुरीला के लोक गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने सरगुजिहा एवं छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुतियां दीं। हाय रे सरगुजा नाचे...गीत पर दर्शक झूम उठे। इस दौरान रित्विका बनर्जी ने कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं स्थानीय कलाकारों में रिदम बेंड द्वारा गीत एवं संगीत की शानदार प्रस्तुति दी गई। गायक रवि पाण्डेय, शशि लता, आंचल मुदलियार, भानुप्रकाश मुखर्जी के गीतों से समा बंधा। इसी क्रम में विशेष श्रीवास्तव द्वारा वाईलन वादन, राधिका दास द्वारा शास्त्रीय नृत्य का प्रदर्शन किया गया।
स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व तीज त्यौहारों के साथ ही देशभक्ति गानों की थीम पर थिरकते हुए स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को देखकर उपस्थित दर्शकों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान नवोदय विद्यालय द्वारा राजस्थानी नृत्य, कार्मेल स्कूल द्वारा सुआ नृत्य, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लुण्ड्रा द्वारा गुजराती नृत्य एवं छत्तीसगढ़ नृत्य, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उदयपुर द्वारा छत्तीसगढ़ नृत्य, एकलव्य विद्यालय रिखी-उदयपुर द्वारा आदिवासी लोक नृत्य, एकलव्य विद्यालय सहनपुर-लुण्ड्रा द्वारा सुघ्घर छत्तीसगढ़, नवीन संगीत महाविद्यालय द्वारा कथक, न्यू डेल्ही पब्लिक स्कूल द्वारा लोक गीत, स्वामी आत्मानंद स्कूल सोहगा द्वारा नागपुरी नृत्य, सेजेस ब्रम्हपारा द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं समूह गान, दशमेश विद्यालय द्वारा गिद्दा नृत्य, नवीन संगीत महाविद्यालय द्वारा संबलपुरी फोग नृत्य, संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ नृत्य प्रस्तुत किया गया।
विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन
मनोरंजन
Admin
04 Nov 2025
जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का शानदार समापन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लोक संस्कृति की दिखी झलक
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768