Current Date:08 Jul 2026





लुण्ड्रा --:गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया शिक्षा का महापर्व नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

लुण्ड्रा में खंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ संपन्न

लुण्ड्रा --:गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया शिक्षा का महापर्व नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

लुण्ड्रा। विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन सामुदायिक भवन लुण्ड्रा में गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शिक्षा के इस महापर्व में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।  सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा राष्ट्रगान रा एवं राज्यगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

 कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों को  अतिथियों द्वारा तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहना एवं मुंहमिठा करा कर   तथा अध्ययन सामग्री प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्षा निरूपा सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, जनपद पंचायत अध्यक्षा कृष्णा पावले, जनपद पंचायत उपाध्यक्षा कंचन जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष लुण्ड्रा सतीश जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष धौरपुर संजय गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज तथा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता सरपंच लुण्ड्रा सोमार साय मुख्य कार्यपालन  अधिकारी सुश्री प्रीती भगत विकाश खंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार की विशिष्ट उपस्थिति रही।

विधायक प्रबोध मिंज  ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज और राष्ट्र के विकास की दिशा तय करती है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं शिक्षको से किताबी ज्ञान के अलावा व्यवहारिक एवं अन्य सामाजिक संस्कार भी रोचक पूर्ण ढंग से बच्चों को देने की अपील किया अतिथियों ने शिक्षा को  विकास की सबसे मजबूत नींव बताते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने एवं बच्चों में अभिभावकों को भी केवल किताबी कीड़ा न बनने की बात कहते हुए विभिन्न क्षेत्रों में रुचिपूर्ण कार्य करने प्रोत्साहन देने बात कही 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शिक्षा के प्रति अपनी रुचि और लगन का परिचय दिया। विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प को दोहराया गया। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला तथा बच्चों के चेहरों पर नई उम्मीदों और सपनों की चमक स्पष्ट दिखाई दी।

शाला प्रवेशोत्सव को सफल बनाने में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश गुप्ता, बीआरसी अजय सिंह, समस्त संकुल समन्वयकों, प्रधान पाठकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षा विभाग द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। मंच संचालन सुश्री ममता किंडो ने किया ।