Current Date:05 Jul 2026





लुण्ड्रा पुलिस ने की बड़ी कामयाबी हासिल - :24 घंटे के अंदर हत्या का आरोपी को किया गिरफ्तार

आपसी बाद विवाद बनी हत्या की वजह

लुण्ड्रा पुलिस ने की बड़ी कामयाबी हासिल - :24 घंटे के अंदर हत्या का आरोपी को किया गिरफ्तार
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना लुण्ड्रा पुलिस टीम की कार्यवाही।
लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के राईं खुर्द में बीते दो जुलाई को सुबह करीब 8:00 बजे आपसी बाद विवाद को लेकर खेत में काम कर रहे मृतक जतू नागेश को गांव के ही झकडी बरगाह ने गैता से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अंबिकापुर रेफर किया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी जिस पर मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा सक्रियता पूर्वक मामले की जांच की जा रही थी
 मृतक के बड़े भाई तिलसाय ने थाने में शिकायत  दर्ज कराते हुए बताया कि  हम लोग 06 भाई बहन है, जीतू नागेश तीसरे नंबर का भाई था। दिनांक 02 जुलाई की  सुबह करीब 8.00 बजे जीतू नागेश अपने खेत में  हल जुताई करने गया था कि करीब 10.15 बजे प्रार्थी को पता चला कि प्रार्थी के भाई जीतू नागेश को गांव का झकड़ी उर्फ बुधराम बरगाह गैंता से गंभीर चोट कारित कर दिया है, जिससे काफी चोट आया है, खून निकल रहा है, सूचना पाकर प्रार्थी तुरंत घर आया, तो पता चला कि जीतू नागेश को परिवार रिश्तेदार वाले ईलाज हेतु मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर ले गये हैं। कुछ देर बाद पता चला कि जीतू नागेश की मृत्यु हो गई है।  पुलिस सहायता केन्द्र मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर में मृत्यु सूचना रिपोर्ट दर्ज कर शव पंचनामा कार्यवाही कर पी. एम. कराया गया। प्रार्थी के छोटे भाई जीतू नागेश की मृत्यु झकड़ी उर्फ बुधराम बरगाह के द्वारा गैंती से मारकर हत्या करने से हुई है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना लुण्ड्रा मे अपराध क्रमांक 155/26 धारा 103(1) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना मे लिया 
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहो के बयान एवं अन्य भौतिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य से झकड़ी उर्फ बुधराम बरगाह के द्वारा जीतू नागेश की हत्या करने के पुख्ता सबुत पाये जाने से आरोपी झकड़ी उर्फ बुधराम बरगाह को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया तो आरोपी द्वारा अपना नाम *झकड़ी उर्फ बुधराम बरगाह  आत्मज स्व. सोमारसाय उम्र 60 वर्ष साकिन राईखुर्द थाना लुण्ड्रा* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर मृतक से आपसी वाद विवाद होने पर गैती से मृतक को गंभीर चोट कारित कर हत्या करना स्वीकार किया , आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गैती को जप्त किया गया , आरोपी द्वारा घटना की स्वीकारोक्ति किये जाने एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी को प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया गया है।
*इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लुण्ड्रा निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह, आरक्षक इबनुल खान, राजकुमार यादव, दिलीप मिंज सक्रिय रहे।*