Current Date:03 Jun 2026





भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का मनाया गया 43 वें स्थापना दिवस,बूथ स्तर में कार्यक्रम आयोजन कर सुने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन,डीडीसी सालिक साय हुए शामिल

भारतीय जनता पार्टी के 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का संबोधन सुना

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का मनाया गया 43 वें स्थापना दिवस,बूथ स्तर में कार्यक्रम आयोजन कर सुने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन,डीडीसी सालिक साय हुए शामिल
कांसाबेल।भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी का 43 वॉ स्थापना दिवस पर जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया,साथ ही इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुने।इस अवसर पर कांसाबेल मंडल के पोंगरो में जिला पंचायत सदस्य सालिक साय ने अपने निवास में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की 43 वें स्थापना दिवस की सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी,इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी का झंडा फहरा कर धूमधाम मनाया गया,साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना,उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुमूल्य मार्गदर्शन को सभी कार्यकर्ताओं ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्राप्त किया जो सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा,आगे उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनकर पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल को गति मिली है।प्रधानमंत्री द्वारा कहे गए वाक्य प्रेरक है की भाजपा वो पार्टी है जिसके लिए राष्ट्र सदा सर्वोपरि रहा है,एक भारत श्रेष्ठ भारत जिसकी आस्था का मूलमंत्र रहा है।