सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप अंबिकापुर
भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे "संकल्प से सिद्धि अभियान" के अंतर्गत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज राजमोहिनी देवी ऑडिटोरियम, अंबिकापुर में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीश सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की।
इस गरिमामयी आयोजन में अतिथि स्वरूप छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, अंबिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती फुलेश्वरी सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि रजनीश सिंह ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान के माध्यम से हम मोदी सरकार की 11 वर्षों की एतिहासिक उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने बताया कि 5 जून से 6 जुलाई तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रमुख 10 जून को मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता (रायपुर), 11-12 जून को जिला स्तरीय प्रेस वार्ता एवं प्रोफेशनल मीट, 11-21 जून को मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, 21 जून को योग दिवस, 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर बूथ स्तरीय कार्यक्रम, 25 जून को आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ज्योति नंद दुबे ने कहा कि संकल्प से सिद्धि में ताकत है जिसे 2023 में छत्तीसगढ़ में सरकार बना दिया, इस विधानसभा चुनाव में हमारे पास मोदी सरकार के 10 वर्षों की उपलब्धियां थी जिसको लेकर हम जनता के बीच गए थे, और जनता ने हमको विजय का आशीर्वाद दिया, मोदी जी के 11 वर्षों का कार्यकाल अमृत काल है , संकल्प से सिद्धि अभियान के कार्यक्रमों को यदि हमने बूथ तक पहुंचा दिया तो हम मिशन 2028 का चुनाव भी जीतेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने अपने प्रस्तावना भाषण में कहा कि “5 जून से 15 अगस्त तक पार्टी की गतिविधियाँ लगातार चलती रहेंगी। 'एक पेड़ माँ के नाम' जैसे अभिनव अभियान को भी इस दौरान प्राथमिकता से जोड़ा जाएगा। मंडल स्तर पर मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, सभी कार्यों की जानकारी डिजिटल माध्यमों से समाज तक पहुँचनी चाहिए।”
इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के जिला प्रभारियों में से संकल्प से सिद्धि अभियान प्रभारी रजनीश पांडे, मन की बात प्रभारी प्रशांत त्रिपाठी, एक पेड़ माँ के नाम प्रभारी अनिल अग्रवाल, बलिदान दिवस प्रभारी निश्चल प्रताप सिंह, आपातकाल दिवस प्रभारी वैभव सिंह देव एवं योग दिवस प्रभारी मनोज गुप्ता ने अपने-अपने विषयों पर जानकारी साझा की।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् तथा संगठन गीत की प्रस्तुति से हुई जिसे जिला संवाद प्रमुख श्री संतोष दास ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री विनोद हर्ष ने किया और आभार प्रदर्शन श्री मनोज गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अभिमन्यु गुप्ता (जिला महामंत्री), हरमिंदर सिंह टिन्नी (नगर निगम सभापति), अरुणा सिंह, विकास पांडे, मनोज कंसारी (मंडल अध्यक्ष), कमलेश तिवारी, महेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम सिंह, रूपेश दुबे, सचिन अग्रवाल, अंशुल श्रीवास्तव, विवेक सिंह सेंगर, नितेश सिंह, गोल्डी बिहाड़े, अनिल तिवारी, धनंजय मिश्रा, आकाश गुप्ता, अभिषेक शर्मा, रिंकू वर्मा, अखंड विधायक सिंह, प्रमोद सिंह, सतीश जायसवाल, दिनेश बारी, निरंजन राय, सर्वेश तिवारी, राजू सिंह, रवि सिंह, जतिन परमार, रवि शंकर महंत, संतोष जायसवाल, श्रीराम यादव, बाली चरण यादव, आशीष गुप्ता, त्रिलोचन सदावर्ती, भगत पैकरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राज्य
Admin
06 Jun 2025
मोदी सरकार की 11 वर्षों की एतिहासिक उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे: रजनीश सिंह
भाजपा का "संकल्प से सिद्धि अभियान" कार्यशाला गरिमामय रूप से सम्पन्न
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768