Current Date:11 Sep 2026





आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

आरोपिया के विरूद्ध प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया

आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

अम्बिकापुर 20 अगस्त 2026/   जिला आबकारी अधिकारी श्री एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की गई।

आबकारी वृत्त अम्बिकापुर के अंतर्गत अम्बिकापुर के खैरबार निवासी अमृता केरकेट्टा के कब्जे से 135.00 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब, 34 ड्रम में शराब बनाने योग्य 4700.00 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 05 चढ़ी भट्ठी जिसका बाजार मूल्य 2,48,500 रूपये  है, इसे जप्त कर छ.ग आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (क), 34(1) (ख), 34(1) (च), 34(2) व 59 (क) के तहत् गैर जमानती अपराध होने पर आरोपिया के विरूद्ध प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सौरभ कुमार साहू, श्री अनिल कुमार गुप्ता, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री अयोध्या प्रसाद रंजन, श्री गंभीर साय, श्री चन्द्रिका पटेल आरक्षक श्री सौरभ जायसवाल, नगर सैनिक श्री राकेश चौबे, अजीत तिर्की एवं महिला नगर सैनिक संगीता पाठक का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।