Current Date:01 Jun 2026





टैलेंट सर्च प्रोग्राम के तहत सुपर लीग का हुआ आयोजन..

सरगुजा जिला बास्केटबॉल लीग से चयनित खिलाड़ी का सुपर लीग में प्रवेश

टैलेंट सर्च प्रोग्राम के तहत सुपर लीग का हुआ आयोजन..
सीजी टुडे24 राजीव कश्यप

अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में विगत दिनों से चल रहा है सरगुजा जिला बास्केटबॉल लीग 2025 के चयनित खिलाड़ी टैलेंट सर्च प्रोग्राम के तहत सुपर लीग प्रतियोगिता में प्रवेश कर चुके हैं जिनका आज से मैच प्रारंभ हो गया है।
 जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमती शकुंतला पांडे,वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अंबष्ट, रिटायर्ड डिप्टी कमांडेंट डिप्टी वी.के सिंह उपस्थित रहें। 
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि विगत दिनों से सरगुजा जिला बास्केटबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा था जिसमें से चयनित उत्कृष्ट खिलाड़ियों को अब सुपर लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिससे खिलाड़ी आने वाले दिनों में होने वाली बड़े प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन कर सकते हैं। जिसका परिणाम हमें आने वाले दिनों में जल्द ही देखने को मिलेगा। 
इसमें मुख्य निर्णायक के रूप में रजत सिंह, कृष्णकांत, आकाश गुप्ता, प्रिया जायसवाल,खुशबू गुप्ता ,स्नेहा अपनी भूमिका निभा रहे हैं।