सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
धौरपुर लुण्ड्रा बरगीडिह बीरा गेरसा क्षेत्र में नशीली इंजेक्शन के साथ कफ सिरफ व टैबलेट की खरीद बिक्री का धंधा जोरों से चल रहा है जिसकी चपेट में सिर्फ युवा पीढ़ी ही नहीं बल्कि नाबालिगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है बता दें की सबसे ज्यादा नाबालिक नशीली इंजेक्शन का प्रयोग कर रहे हैं वहीं युवाओं के साथ युवतियां भी इस नशे के चंगुल में पुरी तरह से फंसते जा रही हैं स्कूल में पढ़ने वाली वह कई लड़कियां /युवतिया तेज फर्राटेदार स्कूटी में तीन-तीन की संख्या में सवार होकर नशीली दवाओं का सेवन कर अक्सर घूमते देखे जा सकते हैं हालांकि इस पर पुलिस प्रशासन लगातार कार्यवाई कर रही है किंतु मुख्य रूप से अभिभावक नसें की बढ़ती प्रवृत्ति का कारण हैं ।पुलिसिया व प्रशासनिक कार्यवाही के अलावा जब तक सामुदायिक सहभागिता नहीं होगी नशीली दवाओं पर रोक नहीं लगाया जा सकता प्रशासन ईक्का दुक्का कार्यवाई कर अपनी जिम्मेदारी तो पूरी कर ले रही है किंतु सुरसा की मुंह की तरह बढ़ रहे इस गंभीर समस्या का समाधान केवल सामुदायिक सहभागिता से ही संभव है । नशे पर अंकुश लगाने सघन छापामारी व धर पकड़ के दौरान धौरपुर थाना क्षेत्र में आज आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशे के सौदागरों को पकड़ने में सफलता अर्जित की है .प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना धौरपुर अंतर्गत डूमरडीह के दो आरोपियों से भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन कफ सिरप एवं टैबलेट जप्त कर जेल दाखिल की कार्यवाई की गई है. आबकारी आयुक्त श्याम धावडे के दिशा निर्देश पर तथा जिला आबकारी अधिकारी इंद्रबली मारकंडे के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम नशे के सौदागरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाई कर रही है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को आज दिनांक 01अगस्त शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना धौरपुर अंतर्गत डुमरडीह ग्राम के अजमल खान एवं बसंत ठाकुर के द्वारा भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन कफ सिरप एवं टैबलेट की बिक्री किया जा रहा है, सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल आबकारी उड़न दस्ता टीम ने अजमल खान एवं बसंत ठाकुर के घर दबिश दी,, अजमल खान के घर की तलाशी में सोफे के अंदर से छुपा कर रखे गए 57 नग कफ सिरप बरामद की गई,, अजमल खान के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 सी के तहत कार्यवाही की गई.. तथा बसंत ठाकुर के घर की तलाशी में भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया,, आरोपी बसंत ठाकुर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत कार्यवाही की गई.. उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आज माननीय विशेष न्यायाधीश अंबिकापुर में प्रस्तुत किया गया जहां से दोनों को न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कर दिया गया ।जब सामग्री की कीमत लगभग 35000 बताई जा रही है.
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि अभी उड़नदस्ता टीम ज्यादा से ज्यादा नशीले इंजेक्शन टैबलेट और कफ सिरप पर कार्यवाई कर रही है, क्योंकि इन चीजों से समाज को जहां सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है वही अपराध भी बढ़ाने का मुख्य कारण नशा ही है उन्होंने कहा कि सबसे आश्चर्य की बात है कि अंबिकापुर इसका धीरे धीरे गढ़ बनता जा रहा है। उक्त कार्यवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। कार्यवाई में मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी एवं नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
