Current Date:03 Jun 2026





साइबर ठगी -: रकम लेनदेन करने के लिए मूल अकाउंट खुलवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

म्यूल अकाउंट मे 22 लाख से अधिक की रकम का ट्रांजेक्शन

साइबर ठगी -: रकम लेनदेन करने के लिए मूल अकाउंट खुलवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
साइबर ठगी की घटनाओं में रकम लेनदेन करने हेतु मूल अकाउंट खुलवाने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया  है. म्यूल अकाउंट मे 22 लाख से अधिक की रकम का ट्रांजेक्शन हुआ था।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अंशु गुप्ता निवासी बाबूपारा अटल आवास अम्बिकापुर द्वारा 26 जुलाई को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी के रिस्ते का भाई अनिस केशरी प्रार्थी कों बताया कि उसके खाता मे प्रधान मंत्री आवास योजना का पैसा नहीं आ रहा है, अगर प्रार्थी अपने नाम का बैंक खाता खुलवाकर अनीश केशरी को दे देगा तो उक्त रकम खाते मे आ जायगा कहकर प्रार्थी कों झांसे में लेकर प्रार्थी के नाम का खाता खुलवाने के लिए राजी कर लिया तब अनिस केसरी प्रार्थी कों अपने साथ महाराष्ट्र बैंक ले जाकर उसके नाम से बैंक खाता खुलवाया और खाता खुलवाने के बाद बैंक खाता का पास बुक एटीएम कार्ड चेक बुक तथा खाता से लिंक मोबाईल सिम कों प्रार्थी से ले लिया, इस दौरान प्रार्थी अपने रिश्ते के भाई अनिस केशरी से कई बार अपना बैंक खाता दस्तावेज तथा सिम को कई बार मांगा लेकिन हमेशा इसे इधर उधर की बातें बोलकर घुमाता रहा और वापस नहीं किया तब प्रार्थी कों बाद में पता चला कि अनिस केशरी के द्वारा प्रार्थी के नाम पर खुलवाया गया बैंक खाता में अलग अलग जगहों से रूपये का ट्रांजेक्शन हुआ है जिसके सम्बन्ध मे प्रार्थी को कोई जानकारी नहीं है कि प्रार्थी के नाम से खुले बैंक खाता में किसके द्वारा पैसा भेजा गया है और कहां से आया है, अनीश केशरी द्वारा प्रार्थी के नाम पर प्रार्थी से झूठ बोलकर बैंक में खाता खुलवाकर खाते का दुरूपयोग किया गया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे धारा 318(4), 319 (2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

 विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा पाया गया कि उपरोक्त खाता मे लगभग 22 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया तो आरोपी द्वारा अपना नाम अनीश केशरी आत्मज प्रमोद कुमार केशरी उम्र 32 वर्ष निवासी जोड़ा पीपल चर्च रोड केदारपुर थाना कोतवाली अंबिकापुर का रहने वाला बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार करते हुए प्रार्थी का बैंक खाता खुलवाकर बैंक पास बुक,
एटीम कार्ड व सीम को मामले मे शामिल अन्य आरोपी कों 2000/- रुपये मे देना बताया है, साथ ही आरोपी द्वारा अपने दुकान में काम करने वाला युवक का भी बैंक खाता खुलवाकर देना बताया है, आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर  प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे रिमांड में भेज दिया गया है वहीं , मामले मे शामिल अन्य आरोपी फरार है, जिसका सघनता से पता तलाश किया जा रहा है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना कोतवाली से उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक विजय गुप्ता, साइबर सेल से सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक अनुज जायसवाल, रमेश राजवाड़े, सक्रिय रहे।