Current Date:01 Jun 2026





घर-घर तिरंगा – हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा मंडल लुण्ड्रा की बैठक सम्पन्न कार्यक्रम को सफल बनाने लिया संकल्प

प्रभारी प्रबोध मिंज एवं रज्जु राम रहे उपस्थित

घर-घर तिरंगा – हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा मंडल लुण्ड्रा की बैठक सम्पन्न कार्यक्रम को सफल बनाने लिया संकल्प
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर “घर-घर तिरंगा – हर घर तिरंगा” अभियान अंतर्गत आज भाजपा मंडल लुण्ड्रा में कार्यक्रम के  प्रभारी प्रबोध मिंज एवं सह प्रभारी रज्जु राम के विशेष उपस्थिति एवं जनपद उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष उमाशंकर उपाध्याय , आदिवासी मोर्चा जिला अध्यक्ष धनराम नागेश के विशिष्ट आयिथ्य  में सम्पन्न  हुई। 

बैठक को संबोधित करते हुए लुण्ड्रा विधायक एवं  कार्यक्रम प्रभारी प्रबोध मिंज ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश में उत्साह और गौरव का प्रतीक बन चुका है। प्रधानमंत्री जी के  सिंदुर सर्जिकल स्ट्राइक जैसे अनेकों अभियान देशवासियों के दिल में जोश भर रहा है। गरीब से लेकर अमीर , छोटे घर से बड़े घर तक, हर कोई इसमें भाग ले रहा है। हमें भी प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत सरगुजा जिले के हर घर पर तिरंगा फहराना है,इसी तारतम्य में हम सबको सामूहिक भागीदारी निभाते हुए इस राष्ट्रीयता भावना के साथ कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है जिससे आजादी के अमृत महोत्सव में हमारा लुण्ड्रा मंडल के साथ पुरा विधानसभा क्षेत्र जिले में अग्रणी  स्थान पर रहे।
उन्होंने आगे कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें उन लाखों लोगों के बलिदान और पीड़ा की याद दिलाता है, जिन्होंने देश के विभाजन के समय अपना सब कुछ खो दिया लेकिन भारत माता की एकता और सम्मान को बनाए रखा। यह दिन हमें राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

बैठक सह प्रभारी रज्जु राम ने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह हम सभी के दिल से जुड़ा हुआ कार्य है। आने वाले दिनों में 10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, 12 से 14 अगस्त तक स्वच्छता अभियान, शहीदों के स्मारकों पर पुष्पांजलि, सीमावर्ती क्षेत्रों में सैनिकों का सम्मान, और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रम पूरी ऊर्जा और सक्रियता से संपन्न करने होंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समयबद्ध और संगठित ढंग से कार्य करने की अपील की।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने  अपने  उद्बबोधन में कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री जी ने ऑपरेशन सिंदुर  की सफलता को संसद में भारत के विजयोत्सव और गौरव का प्रतीक बताया, उसी प्रकार हमें हर घर तिरंगा अभियान को  जिले से मिले निर्देशानुसार कार्य करते हुए जन-जन तक पहुंचाना है साथ ही अपने विचारों के साथ कुछ रचनात्मक कार्य भी करने हैं। उन्होंने मंडल स्तर के समस्त पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और कहा कि फोटो, वीडियो और सभी गतिविधियों को पार्टी के “नमो ऐप” एवं “सरल पोर्टल” पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
      तथा कार्यक्रम का व्रित रखते हुए बताया कि 10 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन प्रत्येक शक्ति केन्द्र से लेकर बुथो तक किया जाएगा, जिसमें सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयों  की विशेष भूमिका रहेगी। इस दौरान गांव-गांव जाकर लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा और आजादी के वीर सपूतों को नमन किया जाएगा।12 से 14 अगस्त तक स्वच्छता अभियान, स्वतंत्रता संग्राम और युद्ध स्मारकों पर पुष्पांजलि,  क्षेत्रों के सैनिकों का सम्मान, तथा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस और प्रदर्शनी का आयोजन इस अभियान का हिस्सा होगा। 15 अगस्त की शाम को तिरंगे का सामूहिक उत्सव मनाकर इसे ऐतिहासिक रूप दिया जाएगा। 

बैठक को विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे सभी कार्यक्रमों में किसी ने किसी तरह से राष्ट्रवाद की नीति जुड़ी रहती है जिससे हमें एक नई ऊर्जा व उत्साह का संचार होता है यह कार्यक्रम हमें देशभक्तिपूर्ण का जज्बा पैदा करेगा जिसे सफलतापूर्वक हम सब को मिलकर आपसी सहयोग से सफल बनाना है । कार्यक्रम को किसान मोर्चा जिला अध्यक्षउमाशंकर उपाध्याय, आदिवासी मोर्चा जिला अध्यक्ष धनराम नागेश ने भी  संबोधित किया, 


बैठक में महामंत्री अशोक गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष रामविचार यादव,अभिषेक पावले,जनपद सदस्य राजेश सोनी,विनोद सोनी,जागेश्वर पैकरा ,बुद्ध सागर सिंह,अरविंद गुप्ता,अवधेश यादव,प्रेम शंकर गुप्ता,सरपंच संघ अध्यक्ष मंगल कोरवा , धनेश्वर पैकरा श्रीमती सहोदरी सोनी ,सीमा पैकरा, मीडिया प्रभारी राजीव कश्यप, भोज सिंह,राकेश सिंह,आशीष यादव,जयप्रकाश एक्का,जितेंद्र यादव,गंगा गिरी ,महेश यादव,राजेश कुजूर,मुकेश कश्यप,रसिया राम,सोशल मीडिया प्रभारी शिवनारायण सिंह ,रामकिशन यादव अर्जुन यादव,विजय पटेल,भानु यादव सहित सभी अपेक्षित कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे ।इस अवसर पर उपस्थिति सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर तिरंगा – हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने का संकल्प लिया।