Current Date:03 Jun 2026





चुनाव जीतने की लड़ाई बुथ से ही होगी शुरू हर बूथ को करें मजबूत-ज्योतिनंद दुबे

भाजपा स्थापना दिवस पर 6 से 14 अप्रैल तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम रोस्टर किया गया जारी

चुनाव जीतने की लड़ाई बुथ से ही होगी शुरू हर बूथ को करें मजबूत-ज्योतिनंद दुबे
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

भारतीय जनता पार्टी अम्बिकापुर विधानसभा के मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, मण्डल प्रभारी तथा शक्ति केन्द्र प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला प्रभारी ज्योतिनन्द दुबे के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता तथा भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमल भान सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, भाजपा वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ | इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने मंडलवार कार्यक्रम का वृत्त लिया तथा सम्पन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की | उन्होंने आगामी 6 अप्रैल को भाजपा की स्थापना दिवस कार्यक्रम से लेकर 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती तक सम्पन्न किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी | इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान पार्टी का अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम है | इस अभियान को पुरा समय देकर समय सीमा में पुरा करना है | आगे उन्होंने कहा कि चुंकी यह चुनावी वर्ष है और लगभग 06 महीने बाद हमें चुनावी रणभूमि में उतरना है उन्होंने कहा चुनाव जीतने के लिए अन्तिम लड़ाई बूथ में ही लड़ी जानी है इसलिए हमारा बूथ हर दृष्टीकोण से मजबूत होना चाहिए उपस्थित भाजपाइयों को कहा की मुझे पूर्ण आशा उम्मीद एवं पार्टी के प्रति आप लोगों के समर्पण से विस्वास है कि आप सब की मेहनत व कार्यकुशलता से बूथ की हर लड़ाई हम जीतेंगे तथा सरगुजा में फिर से कमल खिलेगा और वर्तमान कांग्रेस की नक्कारी वाली सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने में कामयाब होंगे 

     इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि भाजपा स्थापना दिवस सप्ताह को हमें सेवा, स्वच्छता तथा विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करके मनाना है | सरगुजा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्देश पर आयोजित सभी कार्यक्रमों को पुरे समर्पण व उत्साह के साथ सक्रिय रूप से लग कार्य करते हुए सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक  सम्पन्न किया है | उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर  सभी कार्यकर्त्ता चुनावी रणभूमि में उतरने कमर कसकर तैयार हैं | कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता   व आभार प्रदर्शन अम्बिकापुर नगर मण्डल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने किया | इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार बंसल, मंजूषा भगत, मधु चौदहा, विकास पाण्डेय, सन्तोष दास, रुपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, अजय प्रताप सिंह, रमेश जायसवाल, गोपाल सिन्हा, विश्व विजय सिंह तोमर, अनिल सिंह, रामकेश्वर राजवाड़े, दिनेश साहू, विरेन्द्र बघेल, संजीव वर्मा, रामप्रवेश पाण्डेय, सर्वेश तिवारी, शरद सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |