Current Date:01 Jun 2026





नाबालिक युवति से शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण आरोपी गिरफ्तार

मामला थाना लुण्ड्रा का

नाबालिक युवति से शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण आरोपी गिरफ्तार
सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप

शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है इस संबंध में पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया दिनांक 06/06/25 को थाना लुन्ड्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घटना दिनांक 05/05/24 को खालपोड़ी थाना लुन्ड्रा निवासी धर्मेन्द्र सिंह पीड़िता को पसंद करने की बात बोलकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं, और अब साथ मे नहीं रख रहा है, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 116/25 धारा 376(2)(ढ), 313, 506 भा. द. वि. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 5(ठ), 6 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

  विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी को तलाश कर पकड़ पूछताछ कीया गया तो  अपना नाम धर्मेन्द्र मरावी आत्मज रामनारायण मरावी उम्र 23 वर्ष निवासी खालपोड़ी थाना लुन्ड्रा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
   सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी   लुन्ड्रा उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, आरक्षक राज नारायण गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सिंह, सचितानन्द कुजूर, बालकेश्वर राम, शिव प्रसाद, बहाल राम, निरंजन बड़ा सक्रिय रहे।