Current Date:02 Jun 2026





जिले में अब तक 95.7 मि.मी. औसत वर्षा की गई दर्ज

सबसे कम उदयपुर एवं ज्यादा सीतापुर विकासखंड में हुई वर्षा

जिले में अब तक 95.7 मि.मी. औसत वर्षा की गई दर्ज
सीजी टुडे 24 ब्यूरो
अम्बिकापुर 26 जून 2025/  भू अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 12.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 30.5 मि.मी. वर्षा तहसील सीतापुर में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 95.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज़ की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2025 से 26 जून 2025 तक अम्बिकापुर में 102.9, दरिमा में 57.0, लुण्ड्रा में 115.1, सीतापुर में 158.2, लखनपुर में 77.8, उदयपुर में 51.5, बतौली में 88.5 एवं मैनपाट में 114.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।