Current Date:02 Jun 2026





सहकारी समितियों में खाद बीज न मिलने से आक्रोशित किसानों ने ब्लाक कांग्रेश कमेटी के नेतृत्व में किया एसडीएम कार्यालय का घेराव ? ज्ञापन सौंप उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने व अन्नदाता के अधिकार को छिनने का भाजपा पर लगाया आरोप

सहकारी समितियों में खाद बीज न मिलने से आक्रोशित किसानों ने ब्लाक कांग्रेश कमेटी के नेतृत्व में किया एसडीएम कार्यालय का घेराव ? ज्ञापन सौंप उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
सीजी टुडे 24 ब्यूरो राजीव कश्यप

लुण्ड्रा विकाशखंड के पांचों सहकारी समितियों मे खाद बीज नहीं मिलने वह मूल्य में वृद्धि को लेकर आक्रोशित सैकड़ों कि तादात में किसानों ने बुधवार को युवा विधानसभा कांग्रेश अध्यक्ष व पुर्व जपं अध्यक्ष गंगा राम टेकाम एवं किशान कांग्रेश  के संयुक्त नेतृत्व में धौरपुर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोलते हुए सेठ साहुकारों को लाभ पहुंचाने व अन्नदाता किसानों के साथ छलावा करने का भाजपा सरकार पर आरोप लगाया एवं आगामी  तीन दीनों के  भीतर किसानों को समितियों में खाद बीज नही मिलने पर उग्र आंदोलन व चक्काजाम कि चेतावनी दी है

धौरपुर समिति मंडी परिसर में  किसानों को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेश विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व जनपद अध्यक्ष गंगाराम टेकाम ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कि सरकार जान बुझ कर खाद बीच कि कृत्रिम कमी बता रही है। जबकि कोचियों व दलालों के पास पर्याप्त मात्रा में खादों का भंडारण पहुंच रहा है गांव गांव में व्यापक पैमाने पर खाद बीज दुकानदारों द्वारा औने पौने दामों में बेचकर किसानों का आर्थिक शोषण कर पूंजीपतियों को  लाभ पहुंचा रही है. जो भाजपा की नीति रिति में शामिल है युवा नेता सूरज यादव ने कहा कि सरकार द्वारा जानबूझकर खाद बीज की कमी बताई जा रही है उन्होंने सवाल किया कि विकासखंड के अलावा जिले के अन्य जगहों में भी लगातार छापा मार कर खाद बीज की जप्ति कर सील लगा वाहवाही लूटी जा रही है जबकि सील कार्यवाही के दूसरे दिन ही दुकानदारों द्वारा घडल्ले के साथ उर्वरक की बिक्री की जा रही है जो बिना सरकार व प्रशासन  की मिलीभगत से संभव नहीं है इसके अलावा प्रतिवर्ष हर समिति में एक प्रशासनिक दल का गठन किया जाता था जो खाद बीज की लगातार मॉनिटरिंग करती थी किंतु इस बार किसी भी समिति में किसी प्रकार की कोई शासकीय टीम का गठन ना कर भ्रष्टाचार  छुपाने की कोशिश के साथ भ्रटाचार को वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है।  इसके अलावा  रघुपुर पडौली अमडी जोरी बिल्हमा करौली मसगा सहीत दर्जनों ग्रामों से आए सैकड़ो किसानों धन कुमार मरावी बिरजू राम  ने कहा कि वे पिछले 20 से 25 दीनों से लगातार समिति का चक्कर काट रहे हैं किंतु प्रत्येक दिन आज कल कह कर वापस भेज दिया जा रहा है जिससे उनकी खेती प्रभावित हो रही है जिससे फसल उत्पादन में भी असर पड़ेगा इस वक्त जहां किसानों को खेती किसानी कार्य में रहनी चाहिए वहीं विडंबनावश खेती का समय निकल जाने के डर से कई किसान दर से दोगुनी रेट में दुकानों से खाद खरीदने विवस व मजबूर हो रहे हैं । 
इस दौरान 
गंगा प्रसाद , सूरज यादव ,पवन साथ, देव प्रताप सिंह , अभय तिवारी, चन्दू सिंह, सुभाष यादव राधेश्याम यादव बाली राम, अमृत किस्पोटा, प्रमोद सिंह, लीलाधर , भानुप्रताप, नामीक, फरिद ,पप्पू ,  के अलावा किसान कांग्रेस युवा कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय किसान शामील थे।
समस्याओं से उच्च अधिकारियों को करेंगे अवगत
धौरपुर एसडीएम जे आर सतरंग ने प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करते हुए अस्वस्थ किया कि आप लोगों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित  समाधान करने हेतु आग्रह किया जाएगा सट्टा तथा एक टीम बनाकर सभी समितियों में लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी एवं जहां भी खाद बीज बिक्री की शिकायत प्राप्त हो रही है वहां लगातार  कार्रवाई की जा रही है उन्होंने प्रतिनिधि मंडल व प्रतिनिधियों से भी अपील किया कि यदि आप लोगों को भी ऐसी कोई जानकारी प्राप्त होती है तो तत्काल हमें सूचित करें हमारी टीम उचित कार्यवाही करेगी