राजीव कश्यप सीजी टुडे 24
चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी भाटापारा द्वारा परियोजना निदेशक मंगल पाण्डेय के मार्गदर्शन में परियोजना कार्यालय भाटापारा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 155 वें जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।जिला अस्पताल बलौदाबाजार से क्षय रोग समन्वयक कौशलेश तिवारी द्वारा बताया गया कि हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जी के जन्म दिवस को मनाकर उनके आदर्शों एवं कार्यों को याद किया जाता है। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम रोल निभाने वाले महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले बापू के विचार सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं ,और आगे भी करते रहेंगे। परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह ने बताया कि गाँधी जी के विचारों के सम्मान में 2 अक्टूबर को हर साल अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है। इस वर्ष भी गाँधी जी के 155 वें गांधी जयंती के अवसर पर देश भर में स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम को संचालित कर पूरे देश में लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बताये हुए आदर्शों पर चलकर उनके अधूरे सपने को पूरा करना हम सब की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी दशोदा साहू, कॉउंसलर सुलोचना देवांगन, आउटरीच वर्कर बिन्देश्वरी टंडन , यशपाल जांगड़े, प्रियंका मेश्राम, अनिता लहरे का सराहनीय योगदान रहा।
