राजनीति कश्यप सीजी टुडे 24
सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों (NGO) के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के सदस्यों द्वारा महात्मा गांधी जी के 155 वें जयंती के अवसर पर गांधी चौक अम्बिकापुर में स्थित बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साहित्यकार कवि संतोष दास "सरल " जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी और उनके सिद्धांत भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है। वर्तमान परिस्थितियों में पूरे विश्व में जो युद्ध का माहौल बना हुआ है। उसे केवल महात्मा गांधी के अहिंसा परमो धर्म मंत्र के द्वारा ही रोका जा सकता है। वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र अम्बिकापुर सह निर्देशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी ने कहा कि महात्मा गांधी जी का जीवन ही हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनके सिद्धांतों को अमल करने से ही व्यक्तिगत एवं सामाजिक विकास सम्भव होगा। वरिष्ठ समाजसेविका प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र अम्बिकापुर की संचालिका सुश्री विद्या दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वच्छता ही जीवन के विकास का मुख्य आधार है। महात्मा गांधी जी स्वच्छता पर बहुत जोर देते थे।आज हम सभी उनके जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ लें। वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री वन्दना दत्ता जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांधी जी के सपनों का राम राज्य बनाने के लिए नशामुक्त समाज बनाना होगा।कवि संतोष दास सरल जी के नेतृत्व में भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए,जो पीर पराई जाने रे एवं रघुपति राघव राजा राम की सामूहिक सस्वर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र के समन्वयक अनिल कुमार मिश्रा जी के द्वारा किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी अजय कुमार तिवारी जी स्टेट कौंसिल मेम्बर आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़ सह सरगुजा संभाग प्रभारी ने उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि गांधी जी का अनुशासन प्रियता हम सबके लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जानकी सिंह जी, सुनिधि शुक्ला,ब्रम्हाकुमारी ज्योति बहन, सुल्ताना सिद्धकी, रसीदा खातून,हिना खान, रीना ठाकुर, रश्मि सोनी, संगीता सोनी,रानी सोनी,अनामिका सोनी,आरती प्रधान ,अर्पित प्रधान, अनय प्रधान,शहनाज़ , चंद्रकांता पाण्डेय, उमा शंकर पाण्डेय,अमृत लाल प्रधान, अधिवक्ता व समाजसेवी विजय शंकर तिवारी जी, रणधीर सिंह ,विशाल शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।
