Current Date:02 Jun 2026





छत्तीसगढ़ बोर्ड का परिक्षा परिणाम हुआ घोषित,दोकड़ा के इस दो जुड़वा छात्राओं ने 10 वीं में बनाई टॉप 10 में अपनी जगह,महाकुल समाज के लोगों ने दी बधाई

जुड़वा छात्राओं ने प्रदेश में बनाई टॉप टेन में जगह

छत्तीसगढ़ बोर्ड का परिक्षा परिणाम हुआ घोषित,दोकड़ा के इस दो जुड़वा छात्राओं ने 10 वीं में बनाई टॉप 10 में अपनी जगह,महाकुल समाज के लोगों ने दी बधाई
जशपुरनगर।आज दोपहर को छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के एक किसान परिवार के दो जुड़वा छात्राओं ने प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाकर अपने अभिभावक के साथ जिले को गौरवानित किया है।कांसाबेल तहसील के दोकड़ा निवासी ओमप्रकाश यादव के दो जुड़वा पुत्री रिंकी यादव एवं पिंकी यादव ने टॉप टेन में जगह बनाई है।यह दोनो छात्रा संकल्प संस्थान जशपुर में अध्ययनरत हैं।पिंकी यादव ने 98.17 प्रतिशत प्राप्त कर तीसरे स्थान एवं,रिंकी यादव ने 97.17 प्रतिशत हासिल कर आठवें स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।इनकी उपलब्धि पर महाकुल समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा की प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाकर न केवल जशपुर का गौरव बढ़ाया है बल्कि महाकुल समाज को भी गौरवनित किया है।