जशपुरनगर।आज दोपहर को छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें जिले के बंदरचुवां निवासी सुरेंद्र गुप्ता के पुत्र आदित्य राज 10वीं मे CG के टॉप 10 टेन में अपनी जगह बनाई,स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुनकुरी में अध्ययन कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।इनकी उपलब्धि पर रौनीयार समाज इकाई गडला के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता सहित पूरे समाज के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा की प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाकर न केवल जशपुर का गौरव बढ़ाया है बल्कि रौनियार समाज को भी गौरवनित किया है।छत्तीसगढ़ बोर्ड का परीक्षा में आदित्य राज गुप्ता पिता सुरेन्द्र गुप्ता ने 10वीं में प्रदेश में टॉप टेन सूची में स्थान बनाते हुए 97.67 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
