Current Date:02 Jun 2026





भाजपाईयों ने किया भूपेश बघेल का पुतला दहन,शराब घोटाले को लेकर जमकर हुई नारे बाजी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

भाजपाईयों ने किया भूपेश बघेल का पुतला दहन,शराब घोटाले को लेकर जमकर हुई नारे बाजी

दोकड़ा।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज जशपुर जिले के सभी मंडल इकाइयों द्वारा 2000 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफे की मांग करते हुए पुतला दहन किया गया।जिले के सभी मंडल में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और कांग्रेसी कुशासन की सच्चाई से लोगों को अवगत कराया।जिले के भाजपा मंडल दोकड़ा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज पुतला दहन किया।इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं से पूर्ण शराबबंदी का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस की भूपेश सरकार ने शराब को अवैध कमाई का जरिया बनाकर अनवर ढेबर को इस घोटाले का सरगना बना दिया और उसके द्वारा वसूली की रकम 'ऊपर' तक पहुंचाई गई।आगे उन्होंने ने कहा कि शराब घोटाला करके 40 प्रतिशत तक के राजस्व की क्षति पहुंचाई गई जो सत्ता के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव ने कहा कि शराब घोटाले के खुलासे से प्रदेश की कांग्रेस सरकार की असलियत सामने आ गई है।बजट अनुमान के आंकड़े से भी या प्रतीत हो चुका था कि राजस्व के कारोबार में कोई सुनियोजित खेल चल रहा है।शराब के गोरखधंधे की रकम सत्ता संरक्षण में चल रहे रैकेट की तिजोरी में गई।मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद चौधरी ने कहा कि जब से ईडी ने छापेमारी शुरू की तब से आबकारी राजस्व में इजाफा होना इस बात की तस्दीक करता है कि 4 साल में भूपेश-सरकार ने 2000 करोड़ रुपए का घोटाला किया।इस मौके ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह, भुषण वैष्णव, रवि यादव, सत्यनारायण सिंह, दशमत साय, गजेन्द्र बागे,पवन कायता,सरोज यादव, जमुना सिंह, राजकुमार भगत, राधेश्याम यादव, रुपनाथ भगत,कलिंदर यादव, ओमप्रकाश यादव, कमलेश्वर निषाद,आलेश्वर भगत, पंकज यादव, धरमपाल रवानी अशोक चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद।