सीजी टुडे 24 अम्बिकापुर
भारतीय जनता पार्टी सरगुजा द्वारा दिनांक 6 जून 2025, शुक्रवार को अपराह्न 2:00 बजे से माता राजमोहिनी भवन, अम्बिकापुर में “संकल्प से सिद्धि अभियान” सहित विभिन्न आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
यह कार्यशाला अभियान के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक रजनीश सिंह एवं भाजपा सरगुजा जिले के प्रभारी ज्योति नंद दुबे के विशेष आतिथ्य में तथा भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में संपन्न होगी।
भाजपा जिला सह-संवाद प्रमुख रुपेश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला में संगठन के विभिन्न अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे। इनमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला पदाधिकारीगण, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य, सांसद, सरगुजा एवं विधायकगण, निगम, मंडल एवं आयोग के अध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर निगम के महापौर, सभापति एवं महापौर परिषद सदस्य, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के जिला एवं मंडल प्रभारी-सहप्रभारी, “संकल्प से सिद्धि अभियान” के जिला एवं मंडल प्रभारी-सहप्रभारी, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, आपातकाल दिवस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं जन्म जयंती, मन की बात आदि आयोजनों के जिला व मंडल प्रभारी-सहप्रभारी, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, भाजपा मंडल मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी-सहप्रभारी पदाधिकारी आमंत्रित हैं।
रूपेश दुबे ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य संगठन की आगामी गतिविधियों और अभियानों को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना है, जिससे पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचे और संगठनात्मक कार्यों में अधिक सक्रियता और समन्वय स्थापित हो
राज्य
Admin
05 Jun 2025
भाजपा सरगुजा द्वारा “संकल्प से सिद्धि अभियान” को लेकर कल जिला कार्यशाला का होगा आयोजन
भाजपा सरगुजा ने सभी अपेक्षितों को अनिवार्य रूप से शामिल होने किया आह्वान
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768