Current Date:01 Jun 2026





ककनी नदी में 11केवी विद्युत खंभा गिरा, गंगोली किरकिमा चलगली , नागम, रीरी, चितरपुर सपड़ा सहित दर्जनों ग्रामों में सप्ताह भर से ब्लैक आउट।

भरी बरसात में ग्रामीणों को अंधेरे में करना पड़ रहा है गुजर बसर।

ककनी नदी में 11केवी विद्युत खंभा गिरा, गंगोली किरकिमा चलगली , नागम, रीरी, चितरपुर सपड़ा सहित दर्जनों ग्रामों में सप्ताह भर से ब्लैक आउट।
विभागीय अमला भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का हवाला देकर नहीं कर रहे हैं गिरे विद्युत खंभे का सुधार।
विकास खण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत ककनी नदी में पिछले सप्ताह 11केवी तरंगित विद्युत खंभा भारी बारिश के कारण बीच नदी में गिर पड़ा जिसके कारण विद्युत विभाग द्वारा गगोली, किरकिमा चलगली नागम रीरी चितरपुर सपड़ा सहित लगभग एक दर्जन ग्रामों का विद्युत् प्रवाह बंद कर दिया गया और भरी बरसात में भी लोगों को अंधेरे में रहकर जीवन यापन करने की मजबूरी बनी हुई है। विभागीय अधिकारियों की लापवाही का आलम यह है कि लगभग एक सप्ताह का समय बीत जाने के बाद भी उन्हें उक्त व्यवस्था के सुधार के लिए समय नहीं मिल पाया। बरसात के दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में सर्प दंश से कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोने की नौबत तक आ जाती है और शुद्ध पेयजल के लिए उनका बोरवेल भी बाधित विद्युत व्यवस्था के कारण ठप्प पड़ा हुआ है, नेटवर्क तो लगभग एक सप्ताह से पूरी तरह से बदहाल है, लोगों की मोबाइल बंद होने से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
इस सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क करने की कोशिश की गई मगर उन्होंने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा है, लुण्ड्रा में पदस्थ जे ई सुरजीत गुप्ता से सम्पर्क करने पर उन्होंने बताया कि मैनपाट प्रशिक्षण शिविर में सभी कर्मचारियों को बुला लिया गया है जिसके कारण सुधार कार्य नहीं हो पाया है।