Current Date:03 Jun 2026





*नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ हुआ शुरू,बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु, निकाली गई भव्य कलश यात्रा...*

गायत्री महायज्ञ हुआ शुरू,निकाली गई भव्य कलश यात्रा

*नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ हुआ शुरू,बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु, निकाली गई भव्य कलश यात्रा...*
जशपुरनगर।जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के ग्राम पोंगरो में नव चेतना जागरण पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू हो गया है,इस गायत्री महायज्ञ में क्षेत्र के हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से समूचा क्षेत्र भक्तिमय माहौल बना हुआ है।इस नव चेतना जागरण पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार की शाम को भव्य कलश यात्रा निकाल कर विधि पूर्वक कलश स्थापना हुई,इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुए।इस पूजा अर्चना में क्षेत्र के डीडीसी सालिक साय एवं उनकी धर्मपत्नी सबंती साय द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना सम्पन्न कराई जा रही है।इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सामूहिक जप,संगीत,प्रवचन एवं द्वीप यज्ञ होगा।इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है।