सरगुजा संभाग। सी जी टुडे 24 । भारतीय जनता पार्टी द्वारा अब "गांव गांव चलो घर घर चलो"अभियान का आगाज किया गया है।बीजेपी के नेता गांव में घर घर जाकर लोगों को केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचा रहे हैं।इस अभियान के तहत भाजपा के विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं आदिवासी नेता विष्णुदेव साय इन दिनों सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं।और इनकी उपस्थिति में इस अभियान के तहत लखनपुर मंडल के पूहपुटरा गांव में समापन हुआ।गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान अंतर्गत भाजपा नेताओं द्वारा लोगों के घर घर जाकर केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को उन्हें जानकारी दी जा रही है।इस अभियान के तहत भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमकर प्रशंसा करते हुए कहा की मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने वाली जनहितकारी योजनाएं लागू की है,प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला गैस योजना,आयुष्मान भारत ओजना जैसे अनेक योजनाओं में गरीबों का जीवन स्तर ही बदल दिया है,अब उनके जीवन में खुशहाली आई है।इस मौके पर भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पूर्व नाम बोर्ड के प्रमुख अध्यक्ष अनिल सिंह, ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत सिंह सिसोदिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुणा सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती फुलेश्वरी सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकर त्रिपाठी, भाजपा जिला मंत्री अभिमन्यु गुप्ता, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष मधुरसूदन शुक्ला, लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, भाजपा ओबीसी मोर्चा के संभाग प्रभारी तुलसी कौशिक व ओबीसी मोर्चा सरगुजा के जिलाधिकारी राजेंद्र जायसवाल, मंडल प्रभार संजीव सेठ, मोर्चा के महामंत्री जितेंद्र सोनी व हरि गुप्ता सहित जिला व मंडल के कार्यकर्तागण, लखनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता व कार्यकर्तागण की उपस्थिति में इस अभियान का समापन हुआ। जिसमें मोदी सरकार की हितकारी योजनाओं, उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच घर-घर संपर्क किया गया
राजनीती
Admin
17 Apr 2023
भाजपा ने चलाया "गांव गांव चलो घर घर चलो" अभियान, इस आदिवासी नेता ने सरगुजा संभाग में घर घर जाकर केंद्र की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया,कहा मोदी सरकार की योजनाओं से गरीबों के जीवन में आई खुशहाली...
केंद्र की योजनाओं को गांव-गांव, घर-घर अभियान के तहत बीजेपी के नेता आम जनता को दे रहे जानकारी
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768