Current Date:03 Jun 2026





चोरी के मामले मे थाना गांधीनगर थाना 24 घंटे के अंदर आरोपी को सामान सहित किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से हाइड्रोलिक पंप, ट्रैक्टर का हीच, नागर पट्टी,टाफलिंग किमती लगभग 70 हजार रुपये किया गया बरामद।

चोरी के मामले मे थाना गांधीनगर थाना  24 घंटे के अंदर आरोपी को सामान सहित किया गिरफ्तार
अंबिकापुर गाँधीनगर थाना अंतर्गत  प्रार्थी दुलाल ढाली आत्मज स्व नरेन्द्र चंद्र ढाली निवासी मझलीपारा सरगवां गांधीनगर का दिनांक बीते  20 अगस्त को थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि प्रार्थी जेसीबी एवं ट्रैक्टर का काम करता है, एवं इससे सम्बंधित मैकेनिकल पार्ट्स घर के बाहर ही रखा रहता है,  घटना दिनांक 18 अगस्त को एक ऑटो चालक द्वारा जेसीबी एवं ट्रैक्टर के पास रखे हाइड्रोलिक पंप, ट्रैक्टर का हीच, नागर पट्टी, टाफलिंग चोरी कर ले गया है, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 309/23 धारा 457, 380 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
         मामले मे पुलिस टीम द्वारा आरोपी के सम्बन्ध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त कर 24 घंटे के भीतर मामले के संदेही रामरतन सोनी पिता स्व. बैजनाथ सोनी उस 45 वर्ष निवासी सोनी कालोनी गांधीनगर को पकड़कर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया तो आरोपी द्वारा हाइड्रोलिक पंप, ट्रैक्टर का हीच, नागर पट्टी, टाफलिंग आदि अन्य समान चोरी करना स्वीकार किया गया जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया गया है, एवं आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त ऑटो एवं चोरी किया गया समान बरामद किया गया हैं।
           सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक अनिल पांडे, महिला प्रधान आरक्षक राधा यादव, आरक्षक उमाशंकर साहू, अनिल परिहार ,अनिल पैकरा, अनिल सिंह, ऋषभ सिंह ,राजकुमार यादव, इजहार अहमद, मुनेश्वर पैकरा, घनश्याम , सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।