Current Date:03 Jun 2026





लुण्ड्रा विधानसभा से पुर्व विधायक भोला सिंह के अगुवाई में दलबल के साथ जनपद अध्यक्ष गंगाराम ने भरा नामांकन जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह सहित कुल 8 दावेदारों ने पेश की दावेदारी

वर्तमान विधायक डॉ प्रीतम राम के खिलाफ कांग्रेस पार्टी से आज 21 अगस्त सोमवार नाग पंचमी के दिन 8 दावेदारों ने की चुनाव लड़ने की दावेदारी

लुण्ड्रा विधानसभा से पुर्व विधायक भोला सिंह के अगुवाई में दलबल के साथ जनपद अध्यक्ष गंगाराम ने भरा नामांकन जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह सहित कुल 8 दावेदारों ने पेश की दावेदारी
छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लुण्ड्रा विधानसभा से वर्तमान विधायक डॉ प्रीतम राम के खिलाफ कांग्रेस पार्टी से आज 21 अगस्त सोमवार नाग पंचमी को 8 दावेदारों ने अपनी चुनाव लड़ने की दावेदारी ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष करते हुए अपना अपना आवेदन जमा।
बता दें की लुण्ड्रा विधान सभा अंतर्गत वर्तमान विधायक डॉ प्रीतम राम है जो इनके अलावा सात और दावेदारों ने अपना आवेदन जमा कर दावेदारी प्रस्तुत किया है। दावेदारी में जनपद अध्यक्ष एवं युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष तथा ढूंढ समुदाय में अपनी एक अच्छी पैठ रखने वाले गंगा प्रसाद  टेकाम ने कांग्रेस के सबसे पुराने वसरिष्टम तथा आधार स्तंभ माने जाने वाले  पुर्व विधायक भोला सिंह के साथ अपने भारी समर्थकों को लेकर  कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया इसके अलावा महिला एवं तेजतर्रार नेत्री वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह सहित सकुन्ती बाई, के पी प्रेमी, शकुंतला टोप्पो, पौलुस कुजूर, अमरपति सिंह, ने ब्लॉक अध्यक्ष लुण्ड्रा घौरपुर  मार्तण्ड प्रताप सिंह को आवेदन पत्र दे कर पावती लिया है।कांग्रेस की अंदरुनी तौर पर यह बात खलबली मचा दी है  कि पूर्व विधायक भोला सिंह ने गंगा प्रसाद को साथ लेकर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ गंगा प्रसाद का आवेदन जमा करने पहुचे थे। पूर्व विधायक भोला सिंह एक बात के सवाल पर कहा कि हम अब  बुजुर्ग लोग काफी वर्षों तक पार्टी एवं जनता का सदैव से हित के लिए काम किए हैं  अब नया युवा को मौका मिलना चाहिए।