Current Date:02 Jun 2026





अनियंत्रित कार पलटी

बड़ा हादसा टला

अनियंत्रित कार पलटी
अम्बिकापुर सीजी टूडे 24 लक्ष्मी नारायण तिवारी
आज शाम लगभग 4 बजे रघुनाथपुर नेशनल हाईवे 43 पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कार सवार युवक ने बताया कि अपनी कार सर्विस करा कर अम्बिकापुर से वापस अपने गृह ग्राम कुरडेग बगीचा जा रहे थे, कार की गति काफि तेज थी और कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और संतुलन बिगड़ने से कार पलट गई। कार में तीन लोग सवार थे और तीनों नशे की हालत में थे। राहत की बात यह रही कि जब कार दुर्घटनाग्रस्त हुई उस समय सामने से कोई भी वाहन नहीं आ रही थी नहीं तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। कार सवार सभी सकुशल हैं। किसी को किसी प्रकार का कोई चोट नहीं आया है। 
सभी वाहन चालकों से अपील है कि वाहन सीमित गति में चलायें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।