सीजी टुडे 24 राजीव कश्यप
आज 1 अप्रैल दिन शनिवार को मां महामाया की नगरी अंबिकापुर में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त परम पूज्य पंडित विजय शंकर मेहता जी का परिवार प्रबंधन पर व्याख्यान एवं हनुमान चालीसा का कार्यक्रम रखा गया है हनुमान चालीसा और परिवार प्रबंधन कार्यक्रम शहर के हृदय स्थल घड़ी चौक स्थित कला केंद्र मैदान में संध्या 5:30 बजे से होगा
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पूज्य पंडित विजय शंकर मेहता जी का अंबिकापुर शहर में आज 1 अप्रैल शनिवार को आगमन हो रहा है!
इस दौरान वे घड़ी चौक कला केंद्र मैदान में "हनुमान चालीसा और परिवार प्रबंधन" पर अपने श्रीमुख से व्याख्यान देगें यह कार्यक्रम शाम 5:30 से बजे से आयोजित गई है| आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यवस्थापक रामविचार नेताम की उपस्थिति में शहर के गणमान्य नागरिकों सभी राजनीतिक पार्टी के वरिष्ठ कनिष्ठ हिंदुत्व विचारधारा एवं नगर के प्रबुद्ध जन विभिन्न हिंदू वादी संगठनों एवं हिंदू धर्मावलंबियों द्वारा इसकी बृहद रूप से तैयारी की गई है
उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पूज्य पंडित विजय शंकर मेहता जी का हनुमान चालीसा और परिवार प्रबंधन पर प्रभावी व्याख्यान, देश विदेश के कई शहरों में होता रहता है ।यह पहला अवसर होगा जब अंबिकापुर वासियों को इनका प्रभावी व्याख्यान सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए कई विभाग वार समितियों का भी गठन किया गया है ।जिसके अनुसार कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रामविचार नेताम ,कमलभान सिंह,जे.पी. श्रीवास्तव , मेजर अनिल सिंह, अजय अग्रवाल, सुभाषचन्द्र अग्रवाल , भगवानदास बंसल, नागेंद्र तिवारी, द्वितेन्द्र मिश्रा, अजय बंसल, ललन प्रताप सिंह, श्रीमती रजनी त्रिपाठी ,अनुराग सिंह देव ,अखिलेश सोनी, हरिशंकर जायसवाल ,राजकुमार बंसल,अम्बिकेश केशरी ,गौरांगो सिंह ,अजय मिश्रा ,आलोक दुबे, श्रीमती किरण मिश्रा, सुश्री वंदना दत्ता ,श्रीमती शकुंतला पांडेय,श्रीमती मंजूषा भगत, श्रीमती मुक्ता गुप्ता, श्रीमती नीलिमा गोयल,डॉ अनिल सिंह, विनीत गुप्ता, उमेश जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में आयोजन समिति के अन्य सदस्यगण सक्रिय रूप से लगे हैं तथा उन्होंने सभी जनों से निर्धारित समय व स्थल पर उपस्थित होने का आग्रह कर उनके मुखाग्र से निकले व्याख्यान को सुन लाभ प्राप्त करने की अपील करते हुए हनुमान चालीसा पाठ का शहर में ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाने अपील किया है।
