छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तिथि का शंखनाद होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिसके तहत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बैरिकेट लगाकर सघनता से फ्लाइंग स्क्वायड व पुलिस टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग कर अवैध वाहनों पर सख्ती से कार्यवाही भी की जा रही है ।
इसी तारतम्य में 22 अक्टूबर को उड़नदस्ता टीम व पुलिस चौकी रघुनाथपुर के संयुक्त प्रयास से वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। अम्बिकापुर की ओर जा रही रेनॉल्ट ट्रिगर कार क्रमांक CG08 AR7644 वाहन की चेकिंग के दरमियान कार में 8 बैग जिसमें भारी मात्रा में आर्टिफिशियल ज्वैलरी रखा हुआ था, पाया गया जब ऊक्त कार में सवार लोगों से पूछताछ कर बिल मांगा गया तो राजनादगांव से ऊक्त ज्वैलरी लाने की बात कही गई । ऊक्त ज्वेलरी की बिल मांगे जाने पर संदिग्ध बिल जिस पर राजनांदगाँव का उल्लेख था। जिसमें जी एस टी सम्मिलित नहीं था, संबंधित बिल दिखाया गया
नायब तहसीलदार रघुनाथपुर अंकिता तिवारी द्वारा जी एस टी टीम को सूचना देने के पश्चात जी एस टी टीम द्वारा बिल की जांच किये जाने के पश्चात जी एस टी का भुगतान न किया जाना पाया गया। जी एस टी अधिकारी द्वारा जप्ती आर्टिफिशियल ज्वैलरी की कीमत 6 लाख 50 रुपए के सामग्री जप्त किए गए जांच के दौरान कुल 1575 नग आर्टिफिशियल ज्वेलरी को जप्ती की कार्यवाही की गई है
फ्लाइंग स्कॉयड टीम नायब तहसीलदार रघुनाथपुर अंकिता तिवारी के नेतृत्व में दिलीप दुबे पुलिस चौकी प्रभारी रघुनाथपुर, अभिषेक दुबे सहायक उप निरीक्षक, सी एफ ओ व पुलिस टीम रघुनाथपुर के संयुक्त प्रयास से उक्त बड़ी कार्यवाही की गई है
अंदेशा जताया जा रहा है कि उक्त सामग्री चुनाव के दृष्टिकोण से महिलाओं को बांटने के लिए ही ले जाया जा रहा था फिलहाल इस पर अभी तक समाचार लिखे जाने तक कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई थी
