छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 5 सीटों पर अपने प्रत्याशी आज घोषित कर दिए है बता दें कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय के सबसे चर्चित सीट अंबिकापुर से इस बार भाजपा ने एकदम नए चेहरे लखनपुर के राजेश अग्रवाल पर भरोसा जताया है सरगुजा के सभी सीटों को घोषित कर देने के बाद अंबिकापुर में प्रत्याशी घोषित नहीं होने को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की कयास लगाई जा रही थी आज घोषणा के साथ ही अंततः विराम लग गया
गौरतलब है कि टी एस सिंहदेव 2008 से लगातार अंबिकापुर सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं ऐसे में इस हाईप्रोफ़ाइल सीट से भाजपा के लिए प्रत्याशी चयन करना काफी कठिन था। राजेश अग्रवाल पिछले विधानसभा चुनाव के पहले ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले राजेश अग्रवाल का मारवाड़ी समाज समेत कांग्रेस को बढ़त दिलवाने वाले लखनपुर उदयपुर में अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है ऐसे में भाजपा का कैडर वोट यदि राजेश अग्रवाल के पक्ष में पड़ता है तो मुक़ाबला काफी रोचक हो सकता है विदित हो कि राजपरिवार के टी एस सिंहदेव सबसे अमीर प्रत्याशी हैं लेकिन राजेश अग्रवाल के समर्थन में मारवाड़ी समाज के लोग भी पहले से तैयार हैं ऐसे में अंबिकापुर सीट से सिंहदेव के मज़बूत होने के बाद भी ये चुनाव रोचक होगा ये तय है तथा चुनावी समीकरण में कुछ हद तक अप्रत्याशित परिणाम को लेकर तरह-तरह के चर्चायें सर गर्मी के साथ पूरे शहर में चालू हो गई है
