Current Date:03 Jun 2026





आम आदमी पार्टी ने चौथी सूची कि जारी लुण्ड्रा से अलेक्जेंडर केरकेट्टा तो सीतापुर से मुन्ना टोप्पो आम आदमी पार्टी से आजमायेगें अपना भाग्य

पहली सूची में 10, दूसरी सूची में 12 और तीसरी सूची में 11 प्रत्याशियों का नाम शामिल था. अब तक आम आदमी पार्टी ने कुल 45 उमीदवारों की घोषणा

आम आदमी पार्टी ने चौथी सूची कि जारी लुण्ड्रा से अलेक्जेंडर केरकेट्टा तो सीतापुर से मुन्ना टोप्पो आम आदमी पार्टी से आजमायेगें अपना  भाग्य
छत्तीसगढ़ टुडे 24 राजीव कश्यप
आम आदमी पार्टी के द्वारा  प्रत्याशियों सूची जारी की है जिसमें अलेक्जेंडर केरकेट्टा को लुण्ड्रा विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया है तथा मुन्ना टोप्पो को सीतापुर विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया है, इन प्रत्याशियों के घोषणा के साथ ही विधानसभा चुनाव काफी चुनौती पूर्ण हो चुके हैं।
आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों के चौथी लिस्ट में कुल 12 नाम शामिल हैं. जिसमें सामरी से देव गणेश टेकाम, लुंड्रा से अलेक्जेंडर, सीतापुर से मुन्ना टोप्पो, जशपुर से प्रकाश टोप्पो, रायगढ़ से गोपाल बापूड़िया, पाली तानाखार से सोबाराम सिंह साइमा, जांजगीर चांपा से परमेश्वर प्रसाद, खल्लारी से नीलम ध्रुव, बलौदाबाजार से संतोष यदु, रायपुर उत्तर से विजय गुरुबक्षणि, आरंग से परमानंद जांगड़े, बिन्द्रानवागढ़ से भागीरथ मांझी को आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है.