Current Date:02 Jun 2026

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत इस परिवार को मिला 2 लाख रुपए का आर्थिक सहायता, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने की थी पहल

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का मिला लाभ

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत इस परिवार को मिला 2 लाख रुपए का आर्थिक सहायता, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने की थी पहल
कांसाबेल। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के पहल के बाद मृतक के पत्नी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिलाया गया।बीपीएम कमलेश श्रीवास ने बताया की जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत शब्दमुंडा के ग्राम मड़वाकानी निवासी सशदेव सिंह का सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी,मृतक के पत्नी सवीना सिंह को 2 लाख रुपए का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा का लाभ दिलाया गया।इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक दोकड़ा के ब्रांच मैनेजर विकास कुमार एवं एफएफसीआरपी विनिका पैंकरा के द्वारा मृतक के पत्नी को चेक प्रदान किया गया।