Current Date:27 Oct 2026





पूर्व विधायक के गाड़ी का पुलिस ने कांटा 500 का चालान

इनोवा नो-पार्किंग क्षेत्र में बाजार के बीच खड़ी थी

पूर्व विधायक के गाड़ी का पुलिस ने कांटा 500 का चालान
जांजगीर-चांपा। बृहस्पति बाजार में बीच सड़क पर इनोवा खड़ी कर यातायात बाधित करने और गाड़ी हटाने की बात पर राहगीरों से बहस करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वाहन चालक राकेश कुमार पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। इनोवा पूर्व नेता प्रतिपक्ष और जांजगीर के पूर्व विधायक नारायण चंदेल के नाम पर रजिस्टर्ड है।
शुक्रवार को इनोवा नो-पार्किंग क्षेत्र में बाजार के बीच खड़ी थी। इससे दूसरे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। राहगीरों और दुकानदारों ने जब गाड़ी हटाने को कहा तो चालक और वाहन की सुरक्षा में तैनात पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) बहस करने लगा और एक राहगीर के साथ पीएसओ की कहासुनी हुई। बाजार जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह वाहन खड़ा होने से लोगों को परेशानी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।