दोकड़ा।बुधवार को भाजपा मंडल दोकड़ा के कार्यकर्ताओं की अहम बैठक आयोजित हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,डीडीसी सालिक साय एवं जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह मौजूद रहे। बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा की युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए यह महत्वपूर्ण अभियान है,इसके माध्यम से नए युवाओं को भाजपा की रीति नीति से भी जोड़ने का अवसर मिलेगा,इससे आज के नए मतदाता भविष्य में बीजेपी के कार्यकर्ता बनेंगे और भाजपा के पक्ष में मतदाता करेंगे।इसके लिए युवाओं को मतदाता बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जुट जाएं।इस मौके पर डीडीसी सालिक साय ने अपने संबोधन में कहा की नए युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता मतदाता फार्म भरने में सहयोग करेंगे।उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर बूथ स्तर में पार्टी की मजबूती को लेकर कार्य करने को कहा।वहीं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह ने की पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही।इस मौके पर शक्ति केंद्र की भी अहम बैठक सम्पन्न हुई जिसमे पार्टी की मजबूती के लिए अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद,रवि यादव,भूषण वैष्णव,रामबिलास राम,अटल बिहारी,सरोज यादव,पवन कायता,गुलाब सिंह, पार्थों सिंह,बलराम चक्रेश,दसमत साय,देवदत्त सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
राजनीती
Admin
03 Aug 2023
भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई अहम बैठक, यूवा मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने चलाएगी विशेष अभियान
भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
Related News
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 753
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 754
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 755
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 756
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 757
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 767
Notice: Trying to access array offset on value of type null in /home/astrocha/cgtoday24.com/news.php on line 768